Chandigarh Crime News : 4.8 किलोग्राम हेरोइन और पिस्तौल के साथ 6 गिरफ्तार

0
302
Chandigarh Crime News : 4.8 किलोग्राम हेरोइन और पिस्तौल के साथ 6 गिरफ्तार
Chandigarh Crime News : 4.8 किलोग्राम हेरोइन और पिस्तौल के साथ 6 गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों में एक सेना का जवान व एक बर्खास्त पुलिस कर्मचारी भी शामिल, पाकिस्तानी हैंडलरों द्वारा चलाए जा रहे नेटवर्क का पर्दाफाश

Chandigarh Crime News (आज समाज), फरीदकोट : फरीदकोट पुलिस ने पाकिस्तान-समर्थित अंतरराष्ट्रीय ड्रग कारटेल का पर्दाफाश करते हुए एक सेना जवान और बर्खास्त पुलिस कर्मचारी सहित छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे में से 4.8 किलो हेरोइन और एक .30 बोर पिस्तौल सहित तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। यह जानकारी पुलिस डायरेक्टर जनरल ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जरनैल सिंह उर्फ गोलडी निवासी लुधियाना, जो इस समय भारतीय सेना में सेवा निभा रहा है, अमरदीप सिंह उर्फ बॉक्सर ( बर्खास्त पीएपी कैडर कर्मचारी) और डिंपल रानी निवासी फिरोजपुर, रमनदीप कौर, सरबजीत सिंह उर्फ सब्बा और अमृतपाल सिंह उर्फ अभिजोत सभी निवासी मोगा के तौर पर हुई है। नशीले पदार्थों की बरामदगी के इलावा, पुलिस टीमों ने तीस हजार ड्रग मनी भी जब्त की और उनकी दो गाड़ियां, जिनमें थार और एक्सयूवी- 500 शामिल है, को जब्त किया है, जिनका प्रयोग वह नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए कर रहे थे।

इस तरह पुलिस ने पकड़ा पूरा गिरोह

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह सफलता बहुत ही योजनाबद्ध और खुफिया आपरेशन और 2 महीने की पुख्ता जेल निगरानी और चौकसी का नतीजा है, जिसके साथ कारटेल की दूर तक फैली जड़ों का पदार्फाश हुआ है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि दोषी पाकिस्तान- आधारित तस्करों के साथ सीधे संपर्क में थे, जो हेरोइन की खेप को भारतीय क्षेत्र में भेजने के लिए ड्रोन का प्रयोग कर रहे थे। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अगले- पिछले संबंध स्थापित करने के लिए और जांच जारी है।

सबसे पहले थार से बरामद हुई हेरोइन

आप्रेशन संबंधित विवरन सांझा करते हुए एसएसपी फरीदकोट डा. प्रग्या जैन ने कहा कि 20- 21 फरवरी की बीच का रात को, सीआईए स्टाफ की टीम ने ग्रीन एवेन्यू नजदीक एक थार गाड़ी को रोका। डीएसपी (फरीदकोट) तरलोचन सिंह के नेतृत्व में की गई तलाशी दौरान 1.008 किलोग्राम हेरोइन और ड्रग मनी बरामद हुई, जिसके साथ चार व्यक्तियों को तुरंत गिरफ़्तार कर लिया गया। एसएसपी ने कहा कि पूछताछ दौरान यह बात सामने आई कि यह खेप अमरदीप सिंह उर्फ बॉक्सर द्वारा एक एक्सयूवी- 500 गाड़ी में स्पलाई की गई थी।

इस सुराग पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमों ने गांव गोलियाना सेमनाला नजदीक बॉक्सर और उसकी साथी डिम्पल रानी को रोका और उनके कब्जे में से 3.796 किलोग्राम हेरोइन और एक .30 बोर पिस्तौल बरामद किया। मुख्य सरगना, अमरदीप सिंह उर्फ बॉक्सर, एक अपराधी है, जिस पर 9 अपराधिक मामले पहले ही दर्ज है, जबकि बाकी सदस्य भी एनडीपीएस और आर्मज एक्ट के अंतर्गत अहम अपराधिक रिकार्ड वाले है।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : पिस्तौल सहित बब्बर खालसा के दो आतंकी काबू

  • TAGS
  • [post_tags]