Chandigarh Crime News : नशा तस्करों से 4.1 किलो हेरोइन बरामद

0
401
Chandigarh Crime News : नशा तस्करों से 4.1 किलो हेरोइन बरामद
Chandigarh Crime News : नशा तस्करों से 4.1 किलो हेरोइन बरामद

युद्ध नशे विरुद्ध अभियान जारी, 132 नशा तस्कर गिरफ्तार, नशे की बड़ी खेप बरामद

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने राज्य स्तरीय अभियान युद्ध नशे विरुद्ध को जारी रखते हुए बड़ी संख्या में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 132 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 4.1 किलोग्राम हेरोइन, 23 किलोग्राम भुक्की, 704 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 38,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही 422 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 61,103 हो गई है। नशा मुक्ति प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने आज 28 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।

गैंगस्टरों से संबंधित 486 जगह की छापेमारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निदेर्शों के तहत शुरू की गई निर्णायक गैंगस्टरों ते वार मुहिम के 97वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 486 ठिकानों पर बड़े स्तर पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरों ते वार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही एक व्यापक और निरंतर कार्रवाई है, जिसकी शुरूआत 20 जनवरी 2026 को डीजीपी गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

240 व्यक्ति गिरफ्तार, 6 हथियार भी बरामद

97वें दिन की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 6 हथियारों सहित 240 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 24,520 तक पहुंच गई है। इसके अलावा 56 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 51 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान 6 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से जानकारी साझा कर अपराध के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : पंजाब में बिजली समस्या का समाधान जल्द : संजीव अरोड़ा

  • TAGS
  • [post_tags]