Punjab News Update : पंजाब में न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत वृद्धि

0
557
Punjab News Update : पंजाब में न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत वृद्धि
Punjab News Update : पंजाब में न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत वृद्धि

आप सरकार ने पंजाब विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया

Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़। मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में बुलाए गए पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में पंजाब सरकार ने मजदूरों को समर्पित विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था। सत्र के दौरान दो महत्वपूर्ण काम किए गए। इसमें सीएम भगवंत मान ने पंजाब में न्यूनतम मजदूरी में 15 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया। इसमें सरकारी और गैर सरकारी दोनों शामिल हैं। मान ने कहा कि यह मजदूर दिवस पर उनके लिए तोहफा है। 2013 से दो सरकारें चली गई है, लेकिन मजदूरी में बढ़ोतरी नहीं हुई थी।

इसके साथ ही आप सरकार ने पंजाब विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। विश्वासमत पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दिनों अफवाहों का बाजार गर्म है और नकारात्मक खबरें तेजी से फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों के टूटने की चर्चा पूरी तरह बेबुनियाद है और लोगों में भ्रम पैदा करने के लिए फैलाई जा रही है।

सदन में उठा पेशनर्स का मुद्दा

इसके साथ ही सदन में लगभग 7 लाख सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनधारकों के डीए का मुद्दा भी उठाया गया। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों का बकाया डीए जारी करे। चाहे इसके लिए पूरे विधायकों और आईएएस एवं आईपीएस का वेतन क्यों ना रोकना पड़े। सदन की शुरूआत पर नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि नियमित सत्र बुलाया जाना चाहिए। हर बार विशेष सत्र बुला लिया जाता है लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकलता है। अब तक आठ सत्र हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि न तो प्रश्नकाल रखा गया है और न ही शून्यकाल दिया जा रहा है। विधायकों को बात रखने का समय नहीं मिल रहा है, क्योंकि कई मुद्दे हैं। सीएम भगवंत मान ने कहा कि विशेष सत्र पर सवाल उठाना गलत है। पिछले सत्र के दौरान बेअदबी के खिलाफ प्रस्ताव पास किया था जो राज्यपाल की मंजूरी के बाद लागू हो गया। मानसून सत्र के दौरान पूरा टाइम देंगे, जितना समय चाहिए होगा तो आपको उस विधानसभा सत्र के दौरान देंगे। इसके आलवा स्पीकर ने जब पार्टियों के हिसाब से सदन में बोलने का समय दिए जाने का ऐलान किया तो खुद सीएम ने कहा कि कांग्रेंस को 8 मिनट की बजाय 20 मिनट बोलने का मौका दिया जाए।

सदन में मोबाइल इस्तेमाल करने को लेकर हंगामा

सीएम ने बिना किसी का नाम लिए कांग्रेस विधायक खैहरा के मोबाइल इस्तेमाल करने पर सीएम मान ने ऐतराज जताया है। मान ने कहा कि मई दिवस पर प्रस्ताव पेश किया जा रहा है और यह मोबाइल से लगे हुए हैं। इस लेकर हंगामा हुआ। इस पर हरपाल चीमा ने कहा कि इनका हमेशा व्यवहार सदन में ठीक नहीं रहा है। यह सदन में सही रूप से बैठते नहीं हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस विधायकों ने सीएम पर गंभीर आरोप लगाए जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : पंजाब ने जीएसटी कलेक्शन में नया रिकॉर्ड बनाया : चीमा

  • TAGS
  • [post_tags]