Punjab Breaking News : पंजाब ने जीएसटी कलेक्शन में नया रिकॉर्ड बनाया : चीमा

0
187
Punjab Breaking News : पंजाब ने जीएसटी कलेक्शन में नया रिकॉर्ड बनाया : चीमा
Punjab Breaking News : पंजाब ने जीएसटी कलेक्शन में नया रिकॉर्ड बनाया : चीमा

पंजाब द्वारा अप्रैल में अब तक का सबसे अधिक 2987.38 करोड़ रुपये की कुल जीएसटी प्राप्ति दर्ज

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में बीते माह अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन का नया रिकॉर्ड हासिल किया है। राज्य ने 2725.08 करोड़ के शुद्ध जीएसटी के साथ 2987.38 करोड़ का कुल जीएसटी दर्ज किया है। यह शानदार प्रदर्शन वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर शुद्ध जीएसटी में 70.70% की जबरदस्त वृद्धि को दशार्ता है, जो अप्रैल 2025 की हमारी प्राप्ति की तुलना में लगभग 1,129 करोड़ रुपये के प्रभावशाली वृद्धि में परिवर्तित हुआ।

इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अप्रैल 2026 के लिए कर राजस्व में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है और राज्य ने जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक का अपना सबसे अधिक मासिक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) हासिल किया है और इसके साथ ही कुल जीएसटी राजस्व वृद्धि दर में देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है।

प्रेस वार्ता में यह बोले वित्त मंत्री

यहां जारी एक प्रेस ब्यान में इस अभूतपूर्व उपलब्धि का विवरण देते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब की स्थिति के बारे में विवरण देते हुए, आबकारी एवं कराधान मंत्री ने कहा कि भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार पंजाब ने पोस्ट-सेटलमेंट जीएसटी में 66% की शानदार वृद्धि दर्ज की है, जो पिछले वर्ष के 1,795 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,987 करोड़ रुपये हो गई है। यह हमें देश में सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्य के रूप में स्थापित करता है, जो सर्व-भारतीय विकास औसत को काफी पीछे छोड़ता है और सभी उत्तरी भारतीय राज्यों में अग्रणी है।

अप्रैल 2025 में इतना था जीएसटी संग्रह

वित्तीय आंकड़ों के संदर्भ में जानकारी देते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह ने कहा कि हालांकि वर्ष-दर-वर्ष की तुलना अप्रैल 2025 से 859 करोड़ रुपये के असाधारण आईजीएसटी समायोजन(एडजस्टमेंट) से प्रभावित है, इस कारक को निष्पक्ष करने पर 12.57% का समायोजित कुल वृद्धि और 10.97% का समायोजित शुद्ध वृद्धि सामने आती है। यह स्पष्ट रूप से कर प्रशासन और अनुपालन में हमारे निरंतर सुधारों को दर्शाता है। इस वित्तीय उपलब्धि का श्रेय कठोर प्रशासनिक उपायों को देते हुए, आबकारी एवं कराधान मंत्री ने कहा, “हमारे मजबूत जीएसटी वृद्धि का श्रेय पूरे पंजाब में तेज की गई प्रवर्तन गतिविधियों को जाता है।