युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत प्रदेश भर में पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान, पकड़े गए नशा तस्करों से पुलिस ने बरामद किए नशीले पदार्थ
Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी विशेष मुहिम को जारी रखते हुए लगातार 405वें दिन भी प्रदेश भर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 124 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.3 किलोग्राम हेरोइन, 36 किलोग्राम गांजा, 385 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 38,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इस मुहिम के तहत अब तक कुल 58,136 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 20 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया है।
गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान जारी
पंजाब एक तरफ जहां नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है वहीं इसके साथ ही एक अन्य अभियान गैंगस्टरां ते वार भी जारी है। इस अभियान की शुरुआत पंजाब में 20 जनवरी 2026 को शुरू किया था। इस अभियान के 80वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित 449 ठिकानों पर छापेमारी की। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें लगातार विशेष अभियान चला रही हैं।
80वें दिन पुलिस ने यह कार्रवाई की
80वें दिन की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक हथियार बरामद करने के बाद 262 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस मुहिम के तहत अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 20,156 तक पहुंच गई है।इसके अतिरिक्त 76 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 75 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस टीमों ने इस दौरान 7 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी साझा करें।
ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब के हर नागरिक को मिलेगा स्वास्थ्य कार्ड : डॉ. बलबीर सिंह


