Ramayana Collection: त्योहार खत्म होने के बाद रामायण की कमाई में गिरावट देखी जा रही है। रिलीज के दूसरे सोमवार यानी 12वें दिन कलेक्शन में गिरावट देखी गई। हालांकि, गिरावट इतनी ज्यादा नहीं है कि यह कहा जा सकता है कि इसकी कमाई की तूफान थम गया है। लाख टके का सवाल यह है कि क्या यह 2,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू पाएगी? चलिए, देखते हैं इस फिल्म की अब तक की कमाई का हिसाब-किताब।
फिल्म ने भारत में 792 करोड़ कमाए
रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ ने लगातार सात दिनों तक दुनिया भर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। यह सिलसिला पिछले गुरुवार को थमा, लेकिन शनिवार और रविवार को ‘रामायण’ ने फिर से रफ्तार पकड़ी। वहीं फिल्म ने भारत में अपने 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 32 करोड़ (नेट) की कमाई की, जो रविवार की 75 करोड़ की कमाई के मुकाबले 57% कम है। इसी के साथ 12 दिनों बाद ‘रामायण’ की भारत में कुल कमाई 792.60 करोड़ हो गई है।
ओवरसीज में 490 करोड़ की कमाई
वहीं ‘रामायण’ ने विदेश में अब तक 490 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके साथ ही, 12 दिनों में फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 1,437 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह फिल्म अब भारतीय सिनेमा के इतिहास में पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
सभी ब्लॉकबस्टर ‘रामायण’ से पिछड़े
‘रामायण’ ने सिर्फ 12 दिनों में वर्ल्डवाइड 1,400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे तेज रिकॉर्ड है। 12 दिनों के एंड तक रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने दुनिया भर में 1,394 करोड़ कमाए थे, जबकि अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने 1,335 करोड़ की कमाई की थी। वहीं एस.एस. राजामौली की ‘बाहुबली 2’ लगभग 1,100 करोड़ की कमाई की थी।
छू सकती है 2,000 करोड़ का आंकड़ा
‘रामायण’ के इन सभी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से आगे निकल जाने के कारण अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म उनकी कुल लाइफटाइम कमाई को भी पार कर सकती है और 2,000 करोड़ के बड़े आंकड़े को छू सकती है।


