• National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Search
Aaj Samaaj Logo
Aaj Samaaj Logo
  • National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Aaj Samaaj Logo
  • National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Home State Himachal Pradesh Himachal News: कांग्रेस पर बरसे जयराम ठाकुर, कहा- भारत में नेपाल जैसे...
  • State
  • Himachal Pradesh

Himachal News: कांग्रेस पर बरसे जयराम ठाकुर, कहा- भारत में नेपाल जैसे हालात चाहते हैं राहुल गांधी

By
Sudhanshu Chouhan
-
October 11, 2026
0
67
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    Himachal News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन को कांग्रेस के समर्थन पर हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। हमीरपुर में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में नेपाल जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं, ताकि अराजकता का फायदा उठाकर वे सत्ता हथिया सकें।

    जनादेश का सम्मान करने की अपील

    हमीरपुर के परिधि गृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। जयराम ठाकुर ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन पर कहा कि लोकतंत्र में सभी को संविधान के दायरे में अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार है, लेकिन देश में अस्थिरता का माहौल पैदा करना उचित नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी से जनादेश का सम्मान करने की अपील की और कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली में कानून-व्यवस्था सामान्य बनाए रखने के लिए उचित कदम उठा रही है।

    ‘कांग्रेस ने किया संस्थानों का अपमान’

    पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अपने कार्यकाल के दौरान कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को अपने हिसाब से चलाना चाहती थी। उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला और वीएस रमादेवी का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज जब सारे संवैधानिक संस्थान कानून के हिसाब से काम कर रहे हैं, तो उन्हें परेशानी हो रही है।

    होली लॉज को कमजोर करने का आरोप

    जयराम ठाकुर ने प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम पर नई पार्टी बनाए जाने की चर्चाओं पर कहा कि लोकतंत्र में कोई भी राजनीतिक दल बना सकता है। हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर होली लॉज को कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

    गलत बयानबाजी पर होगी कार्रवाई

    पूर्व मुख्यमंत्री ने मंडी के विधायक अनिल शर्मा की बयानबाजी पर कहा कि भाजपा में अनुशासनहीनता के मामलों में सभी के लिए समान नियम हैं और गलत बयानबाजी पर कार्रवाई हो सकती है। सांसद कंगना रनौत के बिलासपुर में कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी में संस्कारों को प्राथमिकता दी जाती है और सभी को उनका पालन करना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति पर भी सवाल उठाए।

    • TAGS
    • [post_tags]
    • TAGS
    • himachal news
    • Jairam Thakur lashes out at Congress
    • Rahul Gandhi wants a Nepal-like situation in India
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleInd vs NZ: न्यूजीलैंड की वनडे टीम में दो खूंखार खिलाड़ी शामिल, 5 मैच के लिए उतरेगी दो अलग टीम
      Next articleUP News: पर्ची देखकर दुख दूर करने वाला ‘काली सरकार’ निकला भगोड़ा वारंटी, चढ़ा पुलिस के हत्थे, देखें पूरा वीडियो
      Sudhanshu Chouhan
      Sign in
      Welcome! Log into your account
      Forgot your password? Get help
      Password recovery
      Recover your password
      A password will be e-mailed to you.
      
      

      लेटेस्ट न्यूज़

      • यूपी में कांग्रेस से सीटों के बंटवारे पर अखिलेश का पोस्ट- जीतनेवाली पहली ’26 सीटों’ से हुई है शुरुआत, आगे बढ़ेगी बात
      • रुकने का नाम नहीं ले रही ‘रामायण’ की आंधी! 19वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान, कमाई 1,700 करोड़ पार पहुंची
      • Punjab News: मंत्री अनिल विज का आप पर निशाना, कहा- दिल्ली में मान के ‘गुरु’ को हराया अब पंजाब में ‘चेले’ की बारी
      • बढ़ गईं कारों की कीमतें, जानें अब कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब, 1 दिसंबर से नई कीमतें होंगी लागू

      Trending Post

      Vaibhav Sooryavanshi World Records: वैभव सूर्यवंशी ने एक ही पारी में तोड़े कई विश्व रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

      November 24, 2026

      Watch video Vaibhav Sooryavanshi blast: सिर्फ चौके-छक्के से 196 रन, 384 का स्ट्राइक रेट… वैभव सूर्यवंशी की तबाही का वीडियो

      November 24, 2026

      Vaibhav Sooryavanshi Double Century: 52 बॉल में डबल सेंचुरी! वैभव सूर्यवंशी का खौफनाक खेल, 28 छक्के से कांप उठे गेंदबाज

      November 24, 2026

      POPULAR POSTS

      यूपी में कांग्रेस से सीटों के बंटवारे पर अखिलेश का पोस्ट- जीतनेवाली पहली ’26 सीटों’ से हुई है शुरुआत, आगे बढ़ेगी बात

      November 24, 2026

      रुकने का नाम नहीं ले रही ‘रामायण’ की आंधी! 19वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान, कमाई 1,700 करोड़ पार पहुंची

      November 24, 2026

      Punjab News: मंत्री अनिल विज का आप पर निशाना, कहा- दिल्ली में मान के ‘गुरु’ को हराया अब पंजाब में ‘चेले’ की बारी

      November 24, 2026

      POPULAR CATEGORY

      • National
      • Haryana
      • Sarkari Naukri
      • kaam ki baat
      • Entertainment
      • Lifestyle
      • वेब स्टोरी
      • Rashifal
      • ई पेपर

      ABOUT US

      aajsamaaj.com is owned by Good Morning India Media Private Limited.
      आजसमाज No. 1 हिन्दी न्यूज़ चैनल। aajsamaaj.com पर पढ़ें हर छोटी से छोटी ताज़ा खबरें हिंदी में | प्रदेश की ताजा समाचार, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति कि ख़बरें, हिन्दी समाचार, UP election, election live update, Hindi News, live news in Hindi, watch live tv, Breaking news in Hindi, trending videos, Sports, business, film and Entertainment से जुड़ी सभी ताज़ा खबरें हिंदी में|

      Contact us: support@aajsamaaj.com

      FOLLOW US

      Facebook
      Linkedin
      RSS
      Twitter
      Youtube
      Google News

      © AAJSAMAAJ 2009 - 2026 by Good Morning India Media Private Limited | ALL RIGHTS RESERVED

      • About us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions