Punjab News: गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब के दौरे पर, झोटा, बिक्रमजीत के परिजनों से करेंगे मुलाकात

0
126

Punjab News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब के चार जिलों गुरदासपुर, संगरूर, मानसा और लुधियाना का दौरा करेंगे। इस दौरान वे नशे के खिलाफ अभियान चलाने के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में वह लुधियाना के दरेसी रोड स्थित रामलीला मैदान में दशहरा समारोह में शामिल होंगे।

बिक्रमजीत के परिजनों से मिलेंगे

अमित शाह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12 बजे अमृतसर हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर से गुरदासपुर जिले के बटाला के निकट माड़ी पन्नूआं गांव जाएंगे। यहां दोपहर 12.45 से 1 बजे तक वह बिक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे।

गुलजार के परिजनों से भी मुलाकात

इसके बाद वह संगरूर जिले के दिड़बा स्थित अनाज मंडी पहुंचेंगे और वहां से तूरबंजारा गांव जाएंगे। यहां दोपहर 2.30 से 2.45 बजे तक गुलजार सिंह के परिवार से मिलने का कार्यक्रम है।

झोटा के परिजनों से मिलेंगे

गृह मंत्री दोपहर 3.35 बजे मानसा के वार्ड नंबर 21 स्थित वाटर वर्क्स रोड पहुंचेंगे। यहां वे परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह नई अनाज मंडी जाएंगे। दौरे के अंतिम चरण में अमित शाह शाम 4.35 बजे पंजाब कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5.05 बजे दरेसी रोड स्थित रामलीला मैदान में दशहरा समारोह में शामिल होंगे। उनका यह कार्यक्रम शाम 5.35 बजे तक निर्धारित है।

  • TAGS
  • [post_tags]