NET-SET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! HPU में शुरू होगी खास कोचिंग, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

0
111

HPU NET SET Coaching: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र की ओर से दिसंबर 2026 में प्रस्तावित NET-SET परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं शुरू की जा रही हैं. विश्वविद्यालय की ओर से इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए आवेदन का अवसर दिया गया है. प्रशिक्षण सत्र 21 सितंबर से 21 नवंबर 2026 तक चलेगा.

18 सितंबर तक आवेदन का मौका

NET-SET परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी 18 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची 19 सितंबर को जारी की जाएगी. ऐसे में इच्छुक विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करना होगा.

एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए निश्शुल्क प्रशिक्षण

परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र की ओर से विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग शुल्क व्यवस्था की गई है. अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के विद्यार्थियों को निर्धारित आय सीमा के तहत प्रशिक्षण निश्शुल्क प्रदान किया जाएगा. वहीं, सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों से 2500 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाएगा.

विश्वविद्यालय से मिलेगा आवेदन पत्र

अभ्यर्थी एचपीयू की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा किसी भी कार्य दिवस में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक कार्यालय से आवेदन पत्र निश्शुल्क प्राप्त किया जा सकता है. भरा हुआ आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ निदेशक कार्यालय में जमा करवाना होगा.

भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ी

इधर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज जमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 सितंबर कर दी है. भर्ती शाखा की अधिसूचना के अनुसार, पहले आवेदन की अंतिम तिथि सात सितंबर निर्धारित थी. अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने के साथ शुल्क भी जमा कर सकेंगे.

सामान्य क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्ड कॉपी और जरूरी दस्तावेज 7 अक्टूबर तक जमा करवाने होंगे. वहीं, हार्ड एरिया के अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम तिथि 19 अक्टूबर निर्धारित की गई है. पहले सामान्य क्षेत्रों के लिए 22 सितंबर और हार्ड एरिया के लिए 4 अक्टूबर की तिथि तय थी.

 

  • TAGS
  • [post_tags]