Amritsar pilgrim bus crashes: 2 की मौत, 7 घायल, हिमाचल में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी

0
146
himachal bus accident
सोमवार को अमृतसर से बाबा बालक नाथ मंदिर के दर्शन कर लौट रही एक निजी बस शाह तलाई के पास पलट गई

शिमला. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से सोमवार को एक बेहद बुरी खबर सामने आई. शाहतलाई के पास एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि ये बस बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन के लिए गई थी. हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए. बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे. सभी श्रद्धालु पंजाब के अमृतसर से बाबा बालक नाथ मंदिर (दियोटसिद्ध और शाहतलाई) की यात्रा पर आए थे.

इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर दर्शन के बाद लौटते समय चालक बस से नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद यह दर्दनाक घटना हुई. चालक के नियंत्रण खोने के बाद बस पलट गई. हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. इस हादसे में घायलों हुए तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. इनमें से एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है. दो अन्य को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. चार अन्य घायल बरसर अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है.

बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. प्रभावित यात्रियों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

  • TAGS
  • [post_tags]