Haryana News: फतेहाबाद में हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, नाके पर भागने की कोशिश में धराया, मोटरसाइकिल भी बरामद

0
178

Haryana News: हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान में पुलिस को गुरुवार को कामयाबी हाथ लगी। थाना शहर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके 63.77 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान सतपाल उर्फ शक्ति निवासी गांव बादलगढ़, रतिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

गश्त के दौरान पकड़ा गया

थाना शहर प्रभारी संजय कुमार के अनुसार, 4 नवंबर को पुलिस चौकी गुरुनानकपुरा प्रभारी रजत के नेतृत्व में टीम फतेहाबाद-रतिया रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर हाईवे पुल के नजदीक नाकाबंदी की गई।

पुलिस ने हेरोइन बरामद किया

कुछ देर बाद मोटरसाइकिल पर आए युवक ने पुलिस को देखकर वापस मुड़ने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसकी की जेब से 63.77 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगामी जांच जारी है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

  • TAGS
  • [post_tags]