Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल का लंबा करियर, 234 मैच और 146 गोल…क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जुड़ी हर जानकारी

0
62
Cristiano Ronaldo Retire

5 नवंबर 2026, यानी गुरुवार का दिन दुनिभर के फुटबॉल प्रेमियों को हमेशा याद रहेगा. इस खेल के महानतम खिलाड़ियों में गिने जाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया. अब यह महान खिलाड़ी पुर्तगाल की तरफ से कभी मैदान पर खेलने नहीं उतरेगा.

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने 23 साल के लंबे करियर का अंत खामोशी से एक टीस के साथ किया. अपने दो दशक लंबे करियर में कई अवार्ड जीते और क्लब के साथ अपने देश के लिए भी ट्रॉफी जीती. उन्होंने एक मलाल के साथ करियर का अंत किया. बतौर खिलाड़ी कभी भी क्रिस्टियानो टीम को फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं दिला पाए.

Cristiano Ronaldo Retirement

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल करियर एक नजर में

कैटेगरी जानकारी
पूरा नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो डॉस सैंटोस अवेइरो
देश पुर्तगाल
जन्म 5 फरवरी 1985
पोजिशन फॉरवर्ड
इंटरनेशनल डेब्यू 20 अगस्त 2003
डेब्यू मैच पुर्तगाल vs कजाखस्तान
इंटरनेशनल करियर 2003 से 2026
कुल इंटरनेशनल मैच 234
कुल इंटरनेशनल गोल 146
कुल असिस्ट 20
प्रमुख जर्सी नंबर 7
कप्तानी पुर्तगाल के कप्तान
संन्यास का ऐलान 5 नवंबर 2026

5 नवंबर 2026 को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. नवंबर के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के बाद वह पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम की जर्सी में नजर नहीं आएंगे. इस तरह उनका 23 साल लंबा अंतरराष्ट्रीय सफर समाप्त हो जाएगा. उनके इंटरनेशनल करियर की पूरी जानकारी टेबल में देखिए.

रोनाल्डो के बड़े इंटरनेशनल रिकॉर्ड

रिकॉर्ड उपलब्धि
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल 146 गोल
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच 234 मैच
वर्ल्ड कप में गोल 11
वर्ल्ड कप में मैच 27
वर्ल्ड कप में गोल करने वाले संस्करण 6
लगातार सालों में गोल 23 साल
इंटरनेशनल गोल का विश्व रिकॉर्ड पुरुष फुटबॉल में नंबर-1

रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 234 मैचों में 146 गोल किए. वह पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपने करियर में छह फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया.

पुर्तगाल के लिए जीते बड़े खिताब

साल टूर्नामेंट उपलब्धि
2016 UEFA यूरो कप चैंपियन
2019 UEFA नेशंस लीग चैंपियन
2025 UEFA नेशंस लीग चैंपियन
  • TAGS
  • [post_tags]