Traffic Constable : टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच करते समय ट्रेफिक सिपाही को ट्रक ने कुचला

0
305
Traffic Constable : टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच करते समय ट्रेफिक सिपाही को ट्रक ने कुचला
मृतक दीपक
  • राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

Jind News(आज समाज) जींद। पिल्लूखेड़ा निवासी टै्रफिक पुलिस में सिपाही दीपक का पंचकूला में सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया। हादसा तब हुआ जब वह चंडी मंदिर के पास टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच कर रहा था। उसी समय अचानक एक ट्रक के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। राजकीय सम्मान के साथ रविवार दोपहर को पिल्लूखेड़ा में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

2024 से पंचकूला ट्रेफिक पुलिस में कर रहा था काम

पंचकूला से आए डीएसपी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि पिल्लूखेड़ा निवासी 35 वर्षीय दीपक 2023 में पुलिस में भर्ती हुआ था। 2024 से वह पंचकूला ट्रेफिक पुलिस में काम कर रहा था। शनिवार शाम को वह पंचकूला में चंडी मंदिर के पास स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच कर रहा था। अचानक से वह एक ट्रक के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ दीपक का पिल्लूखेड़ा में अंतिम संस्कार किया गया। दीपक के पिता रणधीर ने बताया कि दीपक बहुत ही होनहार था। वह अपने पीछे विधवा पत्नीए एक लड़का तथा एक लड़की छोड़ गया है। उसक लड़का 10 महीने का ही है। इस दुर्घटना से रणधीर का पूरा परिवार टूट गया है।

यह भी पढे : Diwali Festival : दीपावली पर्व पर स्वास्थ्य व दमकल विभाग मुस्तैद

  • TAGS
  • [post_tags]