Haryana Weather Update: आज पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना

0
522
Haryana Weather Update: आज पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना
Haryana Weather Update: आज पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना

15 जुलाई तक चलेगा बारिश का दौर
(आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान 11 जिलों के अधिकतर एरिया में बारिश होगी। वहीं बाकी जिलों में कहींं-कहीं पर बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इसके अलावा रेवाड़ी, पलवल व मेवात में मौसम विभाग की ओर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 15 जुलाई तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना है।

11 से 13 जुलाई तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण प्रदेश का अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया।

तापमान में आई 4.4 डिग्री की गिरावट

हरियाणा के अधिकतम तापमान में गुरुवार को 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र महेंद्रगढ़ का नारनौल रहा। नारनौल का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

  • TAGS
  • [post_tags]