The hydrogen train trial was conducted for the third time : तकनीकी सुधार के बाद तीसरी बार हुआ हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल

0
1082
The hydrogen train trial was conducted for the third time following technical improvements.

Jind News(आज समाज नेटवर्क) जींद। दिल्ली से लौटी हाइड्रोजन ट्रेन का तकनीकी सुधार व मेनटेंनस के बाद
इस सप्ताह में तीसरी बार ट्रायल किया गया। दोपहर बाद साढ़े चार बजे हाइड्रोजन ट्रेन ट्रायल के लिए निकली। शुक्रवार को हुए तीसरे ट्रायल में हाइड्रोजन ट्रेन का जींद से सोनीपत के बीच केवल एक चक्कर लगवाया गया है।
जबिक इससे पहले दो बार ट्रेन का ट्रायल हुआ, जिसमें दो बार चक्कर लगवाए गए। दिल्ली से मेनटेनेंस से लौटने के बाद ट्रेन का 16 मार्च को ट्रायल किया गया था। इस दौरान पहली बार ट्रेन को जींद से सोनीपत रूट पर दो बार चलाया गया था। हर जंक्शन पर ट्रेन को एक से दो मिनट पर रोका गया।

इसके बाद बुधवार को ट्रेन का फिर से ट्रायल किया गया था। इस दौरान भी ट्रेन के दो चक्कर लगवाए गए थे। जींद से सोनीपत के बीच की दूरी लगभग 90 किलोमीटर है। हाइड्रोजन ट्रेन 90 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए लगभग तीन घंटे का समय ले रही है। ट्रेन की गति 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रखी गई है। वहीं हाइड्रोजन प्लांट के इलोक्ट्रोफायर में आई खराबी को दूर करने के लिए मेधा कंपनी के उच्चाधिकारी आए हुए हैं। वहीं इलेक्ट्रोफायर के खराब होने के चलते एक और टैंकर में बाहर से हाइड्रोजन गैस मंगवाई गई है। इससे पहले दो टैंकर आ चुके हैं। इन दोनों टैंकरों की गैस को हाइड्रोजन ट्रेन में भरा जा चुका है। अब तीसरा टैंकर मंगवाया गया है।

  • TAGS
  • [post_tags]