Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रिटायर्ड जज ट्रेन के आगे कुदकर की आत्महत्या

0
536
Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रिटायर्ड जज ट्रेन के आगे कुदकर की आत्महत्या
Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रिटायर्ड जज ट्रेन के आगे कुदकर की आत्महत्या

शुक्रवार रात वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदा 78 वर्षीय रिटायर जज
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: जिले के कस्बे शाहबाद में एक रिटायर जज ने गत रात्रि वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मौत की सूचना टेÑन के ड्राइवर ने रेलवे पुलिस को सूचित किया। सूचना पर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। एसआई कमल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने रेलवे पिल्लर 178 के पास से शव को बरामद किया। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

पर्स से मिला सुसाइड नोट

मृतक के पर्स से सुसाइड नोट मिला, जिसमें इंग्लिश में लिखा था कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है और इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। नोट में उनका पूरा पता और मोबाइल नंबर भी दर्ज था। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने बताया कि वे पहले शाहाबाद मारकंडा में रहते थे और वर्तमान में पंचकूला में रह रहे थे।

ये भी पढ़ें : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया करेंगी हिसार एयरपोर्ट का संचालन

  • TAGS
  • [post_tags]