Naari Kalyan Samiti Panipat : नारी कल्याण समिति ने गरीब बच्चों के साथ मनाया लोहड़ी पर्व 

0
432
Naari Kalyan Samiti Panipat
Aaj Samaj (आज समाज),Naari Kalyan Samiti Panipat, पानीपत : नारी कल्याण समिति की ओर से समिति की सदस्या योजना रोहिला के निवास स्थान पर गरीब बच्चों के साथ लोहड़ी पर्व मनाया गया। गायत्री मंत्र के साथ ही मीटिंग का शुभारम्भ किया गया। फिर पांच ड्रा निकाल कर समय की पाबंद सदस्याओं को उपहार दिए गए। इस अवसर पर समिति की प्रधान कंचन सागर ने लोहड़ी उत्सव की महिमा बताते हुए कहा कि लोहड़ी का त्योहार सूर्यदेव और अग्नि को समर्पित है।इस त्योहार में लोग नई फसलों को अग्नि देव को समर्पित करते हैं। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार, अग्नि की देवी-देवताओं का भोग होता है। ऐसी मान्यता है कि लोहड़ी के पर्व के माध्यम से नई फसल का भोग सभी देवताओं तक पहुंच जाता है।
यजमान योजना रोहिला और सुमन सिंगला ने कहा कि इस दिन परिवार के साथ-साथ आस पास के लोग उस अग्नि की परिक्रमा करते हैं, गिद्दा करते हैं और गीत गाकर इस दिन जश्न मनाते हैं।सचिव सुनीता गुलाटी और कंवल सोईं ने बताया कि त्योहार हमारी संस्कृति हैं, इन्हें मनाने से एकता और भाईचारे की भावना पनपती है। शशि शर्मा और राज नन्दा ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराया गया। सबने लोहड़ी के गीत गाए। रश्मि अखौरी ने बताया कि ढोल के साथ सभी ने बहुत मस्ती की। भावना बंसल की ओर स्टेशनरी, ड्राइंग बुक्स और पेंसिल किट और योजना रोहिला ने टोपी और जुराबें, साथ ही उन्हें लोहड़ी के उपलक्ष्य में मूंगफली-रेवड़ी भी बांटी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शशि शर्मा, माधवी वर्मा, कंवल सोई, रश्मि अखौरी, कृष्णा अरोड़ा, राज नन्दा, शोभा गोयल, नीलम नागपाल, सुमन शिंगला, राज नन्दा, रवि मल्होत्रा, बिमला गुप्ता, रश्मि सैनी, सुनीता गुलाटी शामिल रहीं।

Connect With Us: Twitter Facebook

  • TAGS
  • [post_tags]