Cold Weather Alerts: दिल्ली व हरियाणा-पंजाब में भीषण सर्दी का येलो अलर्ट

0
102
Cold Weather Alerts
दिल्ली व हरियाणा-पंजाब में भीषण सर्दी का येलो अलर्ट

Aaj Samaj (आज समाज), Cold Weather Alerts, नई दिल्ली: उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हरियाणा-पंजाब सहित क्षेत्र में कई जगह गलन वाली सर्दी पड़ रही है। यहां एक सप्ताह से ज्यादा टाइम से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं लगातार लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा व पंजाब में भीषण सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है।

  • शीतलहर की चपेट में समूचा उत्तर भारत

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट

पंजाब में अमृतसर का अधिकतम तापमान बुधवार को 9.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री नीचे है। वहीं राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर बना है। पटियाला का न्यूनतम पारा 6.2 डिग्री, लुधियाना6.1 डिग्री, अमृतसर का 6.6 डिग्री, पठानकोट 7.6 डिग्री और फरीदकोट का न्यूनतम पारा 6.0 डिग्री दर्ज किया गया।

हरियाणा में फतेहाबाद सबसे ठंडा

हरियाणा में भी गलन वाली ठंड जारी है। राज्य में फतेहाबाद सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.4 दर्ज किया गया। वहीं करनाल का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा। पंजाब हरियाणा की राजधानी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धूप न निकलने से बढ़ी ठिठुरन, यातायात प्रभावित

धूप नहीं निकलने से ठिठुरन बढ़ गई है। घने कोहरे के कारण सड़क यातायात, ट्रेन व विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। मंगलवार देर रात से घने कोहरे की वजह से देशभर में 225 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई। वहीं, 125 से अधिक ट्रेन 2-10 घंटे की देरी से चलीं।

हिमाचल न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम, कोहरे का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में बुधवार को सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहा। मौसम में इस बदलाव के चलते इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम रहा। कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, ऊना व हमीरपुर सहित कई क्षेत्रों में आज भी कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में 20 तक रहेगी शुष्क ठंड

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर के बीच 20 जनवरी तक लोगों को शुष्क सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर के मुकाबले जम्मू में ज्यादा ठंड है। जम्मू में बुधवार को दिन का तापमान सामान्य से 9.1 डिग्री सेल्सियस गिरकर 9 पर पहुंच गया, जबकि श्रीनगर में तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री चढ़कर 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डल झील सहित अन्य जलस्रोतों पर बर्फ की परत जमी हुई है।

यह भी पढ़ें: 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE