Haryana Weather : हरियाणा में आज से मानसून पकड़ेगा रफ्तार

0
612
Haryana Weather : हरियाणा में आज से मानसून पकड़ेगा रफ्तार
Haryana Weather : हरियाणा में आज से मानसून पकड़ेगा रफ्तार

अंबाला सहित सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Haryana Weather (आज समाज), चंडीगढ़ : दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में पहुंच चुका है। बावजूद इसके अभी तक अच्छी बारिश का इंतजार प्रदेश वासियों को है। वहीं मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार आज से प्रदेश में मानसून रफ्तार पकड़ रहा है। इसी के चलते आज अंबाला सहित सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में आज भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत में कई स्थानों पर, जबकि झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

Haryana Weather 11 तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसर 8, 9, 10 और 11 जुलाई को भी बारिश का यही सिलसिला जारी रहने की संभावना है। जुलाई में अब तक मानसून हरियाणा में कम सक्रिय रहा है इसके आगे बढ़ने की उम्मीद है। उधर, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने भी 10 जुलाई तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहने का पूवार्नुमान जारी किया है। विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मानसून ट्रफ हिसार और भटिंडा तक बनी हुई है।

इसलिए मानसून के अनुकूल बनी परिस्थितियां

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर में बन रहे डिप्रेशन और राजस्थान पर विकसित हो रहे साइक्लोनिक सकुर्लेशन के कारण मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इससे राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बीच-बीच में गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश से दिन के तापमान में गिरावट और वातावरण में नमी बढ़ेगी।

ज्ञात रहे कि प्रदेश के कई जिलों में बीते कल भी बारिश हुई थी। अभी तक इस मानसून सीजन में प्रदेश में छिटपुट बारिश हो रही है। जबकि खरीफ की मुख्य फसल धान को अच्छी और भारी बारिश की जरूरत है। जिससे उसका फुटाव अच्छा हो सके।

ये भी पढ़ें : PM Modi Indonesia Visit : भारत-इंडोनेशिया के बीच आज ब्रह्मोस सौदा संभव