Haryana News: हरियाणा में फिर से सक्रिय हुआ मॉनसून, पंजाब में भी मौसम बिगड़ा, कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी

0
134
Punjab Weather Update : पंजाब में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, कहीं हल्की तो कहीं होगी भारी बारिश, जानिए अपने जिले का हाल
Punjab Weather Update : पंजाब में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, कहीं हल्की तो कहीं होगी भारी बारिश, जानिए अपने जिले का हाल

Haryana News: हरियाणा में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। आज अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। वहीं, जालंधर और पठानकोट में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई।

येलो अलर्ट जारी

हरियाणा के यमुनानगर और कुरुक्षेत्र व आसपास के इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। झज्जर में शुक्रवार की देर रात तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। पानीपत और सोनीपत में शनिवार सुबह से बादल छाए हुए है।

दक्षिण-मध्य हरियाणा में भारी बारिश

दक्षिण और मध्य हरियाणा के जिलों जैसे हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश की संभावना है। दो दिन ऐसी ही कंडीशन रहेगी। 24 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 20 अगस्त तक हरियाणा में सामान्य से 17% कम बारिश हुई है।

23 अगस्त तक मॉनसून एक्टिव

कल 23 अगस्त को उत्तर-पूर्वी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में तेज बारिश जारी रहेगी। हालांकि, पूरे राज्य में मॉनसून बेअसर रहेगा। 24 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में गिरावट आएगी। दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा के जिले पूरी तरह शुष्क रहेंगे।

यहां हल्की बारिश का अनुमान

कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। 25 अगस्त को केवल पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है।

पंजाब में भी मौसम खराब

जालंधर और पठानकोट में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, पंजाब के कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

  • TAGS
  • [post_tags]