Haryana Breaking News : हरियाणा में न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री पर पहुंचा, 18 साल बाद शुष्क बीत रहा दिसंबर

0
411
Haryana Breaking News : हरियाणा में न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री पर पहुंचा, 18 साल बाद शुष्क बीत रहा दिसंबर
Haryana Breaking News : हरियाणा में न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री पर पहुंचा, 18 साल बाद शुष्क बीत रहा दिसंबर

आने वाले दो दिन भी नहीं हैं बारिश के आसार, एक जनवरी से बदल सकता है मौसम

Haryana Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके साथ ही शीत लहर और कोहरा लोगों की कंपकंपी छुड़ा रहा है। हालांकि तापमान कम होने से जहां लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है वहीं फसलों के लिए यह तापमान और सर्दी बहुत लाभकारी हैं। प्रदेश में हिसार सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस साल दिसंबर में कई कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए हैं लेकिन बारिश नहीं हुई। इस तरह से यदि आने वाले दो दिन भी मौसम शुष्क रहता है जैसा की मौसम विभाग ने संभावना जताई है तो प्रदेश में पिछले 18 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है।

प्रदेश के 10 जिलों में शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग ने 10 जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, हिसार, रोहतक, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, भिवानी में सबसे ज्यादा तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 दिसंबर तक मौसम शुष्क और घनी धुंध वाला रहने वाला है। वहीं, 1 जनवरी यानी नए साल पर बारिश की संभावना है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा।

सोमवार की सुबह घने कोहरे के बीच हुई

हरियाणा में सोमवार सुबह अधिकांश क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य रही। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। झज्जर में पांच दिनों की राहत के बाद सोमवार सुबह घने कोहरे के साथ हुई। दृश्यता शून्य होने के कारण वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फिलहाल हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में पिछले दो महीनों से आमतौर पर मौसम शुष्क बना हुआ है और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में उतार चढ़ाव और ठंड के मिजाज में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया दिसम्बर महीने में एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में मौसम परिवर्तन शील बना रहा।

ये भी पढ़ें : UP Crime News : यूपी में प्रेम विवाह के 22 दिन बाद दंपति ने दी जान

  • TAGS
  • [post_tags]