Aaj Samaj (आज समाज),Mahila Congress Panipat,पानीपत : रविवार को नूरवाला गीता कॉलोनी में महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज का जिला अध्यक्ष सिमरन गाबा ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला कांग्रेस की नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में अमिता स्वामी को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। जिला अध्यक्ष सिमरन गाबा कहा कि आज बेरोजगारी व महंगाई बढ़ती जा रही है। पढ़े-लिखे युवा आज बेरोजगार घूम रहे हैं और इस सरकार में महिला भी सुरक्षित नहीं है। अब जनता ने मन बना लिया है कि कुछ बदलाव का आने वाले समय में कांग्रेसी सरकार होगी और इस बेरोजगारी महंगाई से निजात मिलेगी और महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी गीता भारती, ग्रामीण जिलाध्यक्षा नीलम रानी, आशा शर्मा, नीलम बाल्यान, हुमा खान, मीना देवी आदि महिला साथी प्रमुख रूप से उपस्थित रही।