Important Historical Events of 11 June :आज समाज नेटवर्क (राम प्रसाद बिस्मिल – महान् स्वतन्त्रता सेनानी) 1897 में उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में जन्मे राम प्रसाद बिस्मिल भारत के महान क्रान्तिकारी और स्वतन्त्रता सेनानी थे। वे ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष करने वाले साहसी युवाओं में अग्रणी थे। उन्होंने हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के माध्यम से देश की आज़ादी के लिए कार्य किया। 1925 के काकोरी काण्ड में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। बिस्मिल एक प्रतिभाशाली कवि भी थे और उनकी रचनाएँ देशभक्ति से ओत-प्रोत थीं। मातृभूमि के लिए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया। 19 दिसम्बर 1927 को उन्हें फाँसी दी गई। उनका त्याग, साहस और देशप्रेम आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है।
11 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
- 1964 – प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की इच्छानुसार उनकी अस्थियों की भस्म पूरे देश में विखेरी गई।
- 2003 – कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित।
- 2006 – नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।
- 2007 – फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली।
- 2008 –
ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने जमुना निषाद के स्थान पर धर्मराज निषाद को मंत्रीमण्डल में शामिल किया।
भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजेद रिहा हुईं।
11 जून को जन्मे व्यक्ति
- 1897 राम प्रसाद बिस्मिल – महान् स्वतन्त्रता सेनानी।
- 1989 – मानसी जोशी – भारतीय पैरा-बैडमिन्टन खिलाड़ी हैं।
- 1948 – लालू प्रसाद यादव – भारतीय राजनितिज एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री
- 1947 – शाहबुद्दीन याक़ूब क़ुरैशी – भारत के भूतपूर्व 17वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।
- 1942 – पॉल रत्नस्वामी – तमिलनाडु) भारतीय उत्प्रेरक वैज्ञानिक थे।
- 1937 कनक रेले- प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नर्तक, कोरियोग्राफर और शिक्षाविद थीं।
- 1909 – के. एस. हेगड़े – भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
- 1927 – लालडेंगा – मिज़ो राष्ट्रवादी थे, जो मिज़ोरम के मुख्यमंत्री रहे थे।
11 जून को हुए निधन
- 2021 – सिद्धलिंगैया – कन्नड़ भाषा में लिखने वाले एक भारतीय कवि, नाटककार और दलित कार्यकर्ता थे।
- 1997 – मिहिर सेन – भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक थे।
- 1924 – वासुदेव वामन शास्त्री खरे – मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक
- 1983 – घनश्यामदास बिड़ला – भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य।
- 1970 – लीला नाग – प्रसिद्ध बंगाली पत्रकार और महिला क्रांतिकारी थीं।


