Dwidwadash Yog: चंद्रमा और बुध बनाएंगे द्विद्वादश योग, 13 जून से इन राशियों की पलटेगी किस्मत, बरसेगा पैसा!

0
116
Dwidwadash Yog: चंद्रमा और बुध बनाएंगे द्विद्वादश योग, 13 जून से इन राशियों की पलटेगी किस्मत, बरसेगा पैसा!
Dwidwadash Yog: चंद्रमा और बुध बनाएंगे द्विद्वादश योग, 13 जून से इन राशियों की पलटेगी किस्मत, बरसेगा पैसा!

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके विशेष संयोगों को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है
Dwidwadash Yog, (आज समाज), नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके विशेष संयोगों को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 13 जून 2026 को एक ऐसा ही खास योग बनने जा रहा है, जिसका असर कई राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि बुध अपनी स्वराशि मिथुन में मौजूद रहेंगे। दोनों ग्रहों की यह स्थिति द्विद्वादश योग का निर्माण करेगी। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह योग वृषभ, सिंह और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है।

कैसे बनेगा द्विद्वादश योग?

ज्योतिष में जब दो ग्रह एक-दूसरे से दूसरे और बारहवें भाव में स्थित होते हैं, तब द्विद्वादश योग का निर्माण होता है। 13 जून की सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं बुध ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे। इस स्थिति में बुध चंद्रमा से दूसरे भाव में और चंद्रमा बुध से बारहवें भाव में होंगे। यही ग्रह स्थिति द्विद्वादश योग का निर्माण करेगी।

क्या होता है द्विद्वादश योग का प्रभाव?

द्विद्वादश योग को आमतौर पर खर्च और आय के बीच संतुलन, मानसिक सोच में बदलाव, नई योजनाओं की शुरूआत और आर्थिक गतिविधियों में तेजी से जोड़ा जाता है। यदि इसमें शामिल ग्रह शुभ स्थिति में हों तो व्यक्ति को धन लाभ, नए अवसर, यात्रा से लाभ, व्यापार में फायदा और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।

वृषभ राशि वालों के लिए क्या रहेगा खास?

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग काफी शुभ संकेत लेकर आ रहा है। चंद्रमा आपकी ही राशि में उच्च स्थिति में रहेंगे, जिससे आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भी राहत मिलने के संकेत हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है।

सिंह राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग करियर और आर्थिक मामलों में अच्छी खबर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है और नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है या रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं।

मीन राशि वालों को मिल सकते हैं बड़े अवसर

मीन राशि के लोगों के लिए द्विद्वादश योग कई शुभ संभावनाएं लेकर आ सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में कमी आने के संकेत हैं। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं और व्यवसाय से जुड़े लोगों को बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससेआर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है।

ज्योतिषीय दृष्टि से क्यों खास है यह योग?

इस बार बनने वाला द्विद्वादश योग इसलिए भी विशेष माना जा रहा है क्योंकि इसमें शामिल दोनों ग्रह मजबूत स्थिति में रहेंगे। चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च के माने जाते हैं, जबकि बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं। ऐसे में बुद्धि, संवाद क्षमता, आर्थिक निर्णय और मानसिक संतुलन से जुड़े क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]