• National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Search
Aaj Samaaj Logo
Aaj Samaaj Logo
  • National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Aaj Samaaj Logo
  • National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Home Haryana करनाल ऑनलाइन धोखाधड़ी कर खाते से रुपये उड़ाने वाला गिरफ्तार Online Fraud
  • Haryana
  • करनाल

ऑनलाइन धोखाधड़ी कर खाते से रुपये उड़ाने वाला गिरफ्तार Online Fraud

By
Neelima Sargodha
-
March 3, 2022
0
1134
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    Online Fraud
    Online Fraud

    Online Fraud

    प्रवीण वालिया, करनाल:

    Online Fraud : वित्तीय साइबर अपराधों पर लगाम कसते हुए विभिन्न ऐप से ढाई लाख रुपये उड़ाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता भरमेश्वर दास गुप्ता निवासी अर्बन स्टेट करनाल ने साइबर थाना में एक शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका है। उसका सेलरी अकाउंट एसबीआई बैंक की मेन ब्रांच माल रोड में है। शिकायतकर्ता उस खाते में से खुद ही सारा लेन-देन करता है।

    Also Read : मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क स्थापित करेगी हरियाणा सरकार

    14 फरवरी को पहली बार हुआ शक

    14 फरवरी को उक्त खाते का बैलेंस चेक किया तो उसे गड़बड़ी लगी। उसने अपनी पत्नी से पता किया तो उसने बताया कि फिलहाल कोई लेनदेन नहीं किया। शिकायतकर्ता ने जब और बारीकि से जांच तो पता लगा कि खाते में से अलग-अलग एप्लीकेशन जैसे कैशफ्री, फ्लिपकार्ट, अमेजन और पेटीएम जैसी एप के माध्यम से किसी अज्ञात ने उसके खाते से 2.50 लाख रुपये निकाल लिए।

    टेलर मटीरियल की दुकान पर करता था काम

    मामले में कार्रवाई करते हुये एएसपी इंद्री हिमाद्री कौशिक, आईपीएस के पर्यवेक्षण और साइबर थाना प्रबंधक निरीक्षक रोशन लाल की अध्यक्षता में टीम में एसआई सतपाल, एएसआई रविंदर कुमार, एएसआई कुलबीर, सिपाही सागर व सिपाही रौनक के सहयोग से टीम की ओर से विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अजय कुमार निवासी गांव नेवल करनाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ व अन्य विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी शिकायतकर्ता उपरोक्त की करनाल मार्केट में स्थित टेलरिंग मटीरियल की दुकान पर बतौर सेल्समैन का काम करता था।

    ऑनलाइन गेम की चपेट में किया अपराध

    आरोपी को आनलाइन गेम खेलने की लत लगी थी। ऑनलाइन गेम में आरोपी को कुछ टास्क पूरे करने होते थे और टास्क पूरे करने के लिये ऑनलाईन गेम में ऑनलाइन डायमंड खरीदने के लिये रुपये की जरूरत थी। आरोपी ने उपरोक्त दुकान पर काम करने के दौरान शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन का पासवार्ड, फोनपे और पेटीएम के पासवर्ड देख लिये थे। यह फोन ज्यादातर दुकान पर ही रखा रहता था।

    ऑनलाइन गेम में पेमेंट करने के लिय आरोपी ने शिकायतकर्ता के फोनपे और पेटीएम का ही मोबाइल नम्बर सेट कर दिया था। इस कारण ऑनलाइन पेमेंट करने के लिये पेमेंट का मैसेज उक्त मोबाइल पर जाता था और आरोपी पासवर्ड भरकर उस पेमेंट को सक्सेफुल कर देता था व अपने गेम के वॉलेट में रूप्ये लोड कर लेता था।

    गेम में खर्च कर देता था रुपये

    इन रुपयों का इस्तेमाल आरोपी आनलाइन गेम खेलने के लिये डायमंड आदि खरीदने के लिये खर्च कर देता था। उक्त फोन के पासवर्ड अपने पास होने का फायदा आरोपी ने ऑनलाइन शॉपिंग साईट्स से कुछ सामान खरीदने के लिये भी उठाया था। इस प्रकार आरोपी ने अलग-अलग समय में विभिन्न एप्लीकेशन के माध्यम से कुल 2 लाख 50 हजार की धोखाधडी की थी। पुलिस टीम द्वारा जब शॉपिंग साइट्स से सामान डिलीवरी का रिकार्ड मांगा तो डिलीवरी एड्रैस आरोपी अजय उपरोक्त के घर का पाया। इस बारे में आरोपी से गहनता से व सख्ती से पूछताछ की गई तो  आनलाइन   धोखाधडी की सारी बात का खुलासा हुआ।

    Online Fraud

    Also Read : सोनू सूद की अपील: यूक्रेन में फंसे छात्र जहां हैं वहीं रहें, मदद जल्द Sonu Sood’s Appeal
    Also Read : तेज गति स्कोडा कार से 4 डिलीवरी ब्वॉय, दूसरे हादसे में 5 की मौत Accident In Gurugram
    Connect With Us : Twitter Facebook
    • TAGS
    • [post_tags]
    • TAGS
    • Arrested for stealing money from account by doing online fraud
    • Online Fraud
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleसोशल मीडिया पर वायरल हुई बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की बहन की शादी की फोटोज Shahid Kapoor’s Sister Wedding Pics
      Next articleKarnal News 10 साल से बनी 100 से अधिक झुगियां में लगी आग
      Neelima Sargodha
      Sign in
      Welcome! Log into your account
      Forgot your password? Get help
      Password recovery
      Recover your password
      A password will be e-mailed to you.
      
      

      लेटेस्ट न्यूज़

      • IND vs NZ 1st Test, KL Rahul DRS, Matt Henry Angry Reaction, Tom Latham DRS Decision, India vs New Zealand Test, Three Reds DRS, केएल राहुल, मैट हेनरी, टॉम लैथम, भारत न्यूजीलैंड टेस्ट
        Watch Video: आउट हो गए थे केएल राहुल ! टॉम लैथम की गलती से बच गए, बुरी तरह भड़के मैट हेनरी, देखें वीडियो
      • Chandigarh Municipal Corporation Election 2026, Chandigarh MC Election Date, Chandigarh Election Schedule, Chandigarh Nagar Nigam Election, Chandigarh Voter List, Chandigarh Election News, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, चंडीगढ़ चुनाव तारीख, चंडीगढ़ चुनाव कार्यक्रम, नगर निगम चुनाव 2026
        Chandigarh MC Elections 2026: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग
      • Share Market News, Sensex Today, Nifty Today, Stock Market Crash, Indian Stock Market, BSE Market Cap, शेयर बाजार समाचार, सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी आज, शेयर मार्केट न्यूज
        Share Market News: शेयर मार्केट में हाहाकार, औंधे मुंह गिरे सेंसेक्स-निफ्टी, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा !
      • Goldy Brar News, Canada Most Wanted List, FBI Most Wanted, Sidhu Moosewala Murder Case, Manpreet Singh, गोल्डी बराड़ न्यूज, कनाडा मोस्ट वांटेड लिस्ट, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, पंजाब गैंगस्टर न्यूज
        कनाडा के मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी, टॉप पर भारतीय गैंगस्टर, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का है आरोपी

      Trending Post

      Share Market News: शेयर मार्केट में हाहाकार, औंधे मुंह गिरे सेंसेक्स-निफ्टी, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा !

      November 20, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बढ़ेगी ठंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात का खतरा

      November 20, 2026

      Playing XI Controversy: हम सिर्फ पहले दिन…सिराज की छुट्टी पर गरमाया माहौल, प्लेइंग 11 से ड्रॉप करने पर बोले कोच

      November 19, 2026

      POPULAR POSTS

      Watch Video: आउट हो गए थे केएल राहुल ! टॉम लैथम की गलती से बच गए, बुरी तरह भड़के मैट हेनरी, देखें वीडियो

      November 20, 2026

      Chandigarh MC Elections 2026: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग

      November 20, 2026

      Share Market News: शेयर मार्केट में हाहाकार, औंधे मुंह गिरे सेंसेक्स-निफ्टी, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा !

      November 20, 2026

      POPULAR CATEGORY

      • National
      • Haryana
      • Sarkari Naukri
      • kaam ki baat
      • Entertainment
      • Lifestyle
      • वेब स्टोरी
      • Rashifal
      • ई पेपर

      ABOUT US

      aajsamaaj.com is owned by Good Morning India Media Private Limited.
      आजसमाज No. 1 हिन्दी न्यूज़ चैनल। aajsamaaj.com पर पढ़ें हर छोटी से छोटी ताज़ा खबरें हिंदी में | प्रदेश की ताजा समाचार, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति कि ख़बरें, हिन्दी समाचार, UP election, election live update, Hindi News, live news in Hindi, watch live tv, Breaking news in Hindi, trending videos, Sports, business, film and Entertainment से जुड़ी सभी ताज़ा खबरें हिंदी में|

      Contact us: support@aajsamaaj.com

      FOLLOW US

      Facebook
      Linkedin
      RSS
      Twitter
      Youtube
      Google News

      © AAJSAMAAJ 2009 - 2026 by Good Morning India Media Private Limited | ALL RIGHTS RESERVED

      • About us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions