करनाल: युवक ने नहर में लगाई छलांग

0
639
crime
crime

प्रवीण वालिया, करनाल:
करनाल में नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की घटनाएं गत कई महीनों से देखने को मिल रही हैं। देर रात्रि एक युवक ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। बताया जाता है कि युवक मनु आटो चलाता था। रात को 2 बजे के करीब वह नहर में कूद गया। बताया जाता है कि मनु नामक एक युवक करीब 2 बजे आटो लेकर पश्चिमी यमुना नहर काछवा पुल के निकट पहुंचा तो पुलिस कर्मियों से उसकी कुछ बातचीत भी हुई। क्या बातचीत हुई पता नहीं चल पाया।  इसी दौरान कुछ देर बाद उसके जीजा भी वहां पहुंच गया। लेकिन मनु न जाने किस कारण नहर की ओर चला गया और नहर में कूद गया।

इस घटना की जानकारी वहां से गुजर रहे कुछ युवकों ने उसके जीजा को दी की एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी है। इस पर उसके जीजा ने भी उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन नाकामयाब रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मनु के अन्य रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। किस कारण व किन परिस्थितियों में युवक ने नहर में छलांग लगाई अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। यह पुलिस जांच का विषय है। उधर मनु के रिश्तेदारों का कहना है कि मनु सवारी छोड़ने के लिए गया था। हालांकि रिश्तेदार पुलिस पर वक्त पर सहायता न करने के आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है।

  • TAGS
  • [post_tags]