- पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला
Online Gaming Fraud(आज समाज नेटवर्क) जींद। साइबर थाना पुलिस ने सस्ती दर पर अॅानलाइन लोन देने का झांसा देकर एक व्यक्ति का एक लाख 720 रुपये ठगने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव कंडेला निवासी महादेव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने नाम से फेसबुक आईडी बनाई हुई है। गत 25 अक्टूबर को उसने लोन को लेकर एड देखी। जिस पर दो मोबाइल नबर दिए गए थे। संपर्क साधने पर उसकी व्हाट्सअप पर बातचीत होने लगी।
जिन्होंने 70 लाख रुपये का आनलाइन लोन करने का झांसा दिया। जिसकी मेंबरशीप के लिए 520 रुपये बैंक खाते लिकं कर आरोपितों की आईडी पर भेज दी। गत पांच जनवरी को उसके पास कॉल आई। जिन्होंने 63 हजार रुपये डालने की बात कही। उसने उसी दिन यूपीआई के माध्यम से डाल दी। जिस पर उसे बताया गया कि आपका 70 लाख लोन पास हो गया है। अब आपको एग्रीमेंट, फाइल फीस के नाम पर 37 हजार 200 रुपये जमा कराने के लिए कहा। जिसके बाद आरोपितों की डिमांड बढ़ती चली गई।
जिस पर उसे धोखाधड़ी का संदेह हुआ। आरोपितों ने न तो उसे लोन दिया और न ही जमा करवाई गई राशि वापस लौटाई। साइबर थाना पुलिस ने महादेव की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना के जांच अधिकारी सदीप कुमार ने बताया कि लोन देने के नाम पर राशि हड़पने की शिकायत दी गई थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़े:-Gurugram News : चरित्र पर संदेह के चलते पति ने की थी पत्नी की हत्या


