Uttar Pradesh News(आज समाज नेटवर्क)गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरी युवती का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और जांच शुरू कर दी। मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान माधोपुरा निवासी रश्मि के रूप में हुई है। होटल कर्मचारियों ने संदिग्ध परिस्थितियों की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, जहां युवती का शव फंदे से लटका मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से कुछ समय पहले युवती से मिलने उसका एक परिचित युवक होटल पहुंचा था। युवक के जाने के बाद होटल कर्मचारियों ने युवती को सामान्य स्थिति में देखा था। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई और कुछ देर बाद उसकी मौत की जानकारी सामने आई।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। जांच अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि युवक और युवती के बीच क्या बातचीत हुई थी तथा किन परिस्थितियों में यह घटना घटी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। एसीपी कोतवाली उपासना पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन जांच अभी जारी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े:- Online Gaming Fraud : सस्ती दर पर ऑनलाइन लोन का झांसा देकर ठगे एक लाख


