Jind News : जुलाना नगर पालिका कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने की नारेबाजी

0
367
Jind News : जुलाना नगर पालिका कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने की नारेबाजी
नगर पालिका कार्यालय में रोष प्रकट करते सफाईकर्मी।
  • कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की उठाई मांग

Jind News(आज समाज) जींद। नगर पालिका संघ हरियाणा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और सीटू के संयुक्त आह्वान पर शुक्रवार को जुलाना नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और मांगों को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी सफाई कर्मियों ने नौ नवंबर को कुरुक्षेत्र के पीपली में होने वाली महापुकार रैली में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

ठेकेदारी प्रथा सफाई कर्मियों के शोषण का सबसे बड़ा कारण

प्रदर्शन से पहले सफाई कर्मियों ने सीटू नेता सुभाष पांचाल, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान संजय गिल, कर्मचारी नेता ईश्वर ठाकुर के नेतृत्व में रोष बैठक की और सफाई कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ठेकेदारी प्रथा सफाई कर्मियों के शोषण का सबसे बड़ा कारण है। ठेकेदार समय पर वेतन नहीं देते हैं। भाजपा सरकार ने पिछले 11 सालों में एक भी पक्की भर्ती नहीं की है।

सफाई कर्मियों के वेतन में मात्र 2100 रुपये की बढ़ोत्तरी कर सरकार ने मजाक किया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी सफाई कर्मचारी नौ नवंबर को पीपली पहुंच कर ठेकेदारी प्रथा खत्म करने, सभी कच्चे कर्मियों को एक कलम से पक्का करने, समान काम-समान वेतन, एप हाजिरी खत्म करने और कार्यस्थल पर मौत की स्थिति में 50 लाख रुपये मुआवजा व परिवार को नौकरी देने जैसी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढे : Jind News : सीआरएसयू में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर मनाया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम

  • TAGS
  • [post_tags]