Jind News :अज्ञात वाहन की टक्कर से पिज्जा डिलीवरी ब्वाय की मौत

0
358
Bike rider dies in collision between car and bike

(Jind News ) जींद। हांसी रोड रेलवेब्रिज पर बीती रात अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पिज्जा डिलीवरी ब्वाय की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आश्रम बस्ती निवासी प्रिंस पिज्जा डिलीवरी ब्वाय का कार्य करता था। बीती रात हांसी रोड रेलवेब्रिज पर अज्ञात तेज रफतार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें पिं्रस गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौक से फरार हो गया। परिजनों को घटना का उस समय पता चला जब देर रात तक पिं्रस अपने घर नही पहुंचा। जब उन्होंने फोन किया तो पुलिसकर्मियो ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। गंभीर हालात में पिं्रस को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस ने मृतक के भाई परमिंद्र की शिकायत पर फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

यह भी पढ़ें : Jind News :वर्गीकृत आरक्षण के विरोध में बिफरा बहुजन समाज

  • TAGS
  • [post_tags]