Haryana Weather News: हरियाणा में 15-16 नवंबर को हो सकती है बारिश

0
705
हरियाणा में 15-16 नवंबर को हो सकती है बारिश
Haryana Weather News: हरियाणा में 15-16 नवंबर को हो सकती है बारिश

कल से छाएंगे बादल
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में कल से मौसम खराब होने के आसार बन रहे है। वही कुछ जिलों में 15 व 16 नवंबर को बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो पहाड़ों में ऊंची चोटियों पर असर दिखाएगा। हरियाणा में यह पश्चिमी विक्षोभ 11-12 नवंबर को असर दिखा सकता है। इस दौरान बादल छा सकते हैं।

वहीं 15 व 16 नवंबर से एक और विक्षोभ के एक्टिव होने से हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। अक्टूबर से अब तक बारिश नहीं हुई है। इसके कारण अक्टूबर में सामान्य के मुकाबले ज्यादा तापमान रहा था। बारिश होने से दिन व रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। ठंड बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें : सवारियों से भरी पिकअप पलटी, तीन लोगों की मौत

  • TAGS
  • [post_tags]