Haryana Weather : बर्फीली हवाओं ने हरियाणा में बढ़ाई ठिठुरन

0
1680
Haryana Weather : बर्फीली हवाओं ने हरियाणा में बढ़ाई ठिठुरन
Haryana Weather : बर्फीली हवाओं ने हरियाणा में बढ़ाई ठिठुरन

कोहरा छाने से भी ठंड में हुई वृद्धि, बारिश की नहीं कोई संभावना

Haryana Weather (आज समाज), चंडीगढ़ : समूूचे उत्तर भारत सहित हरियाणा भी इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं व आसमान में छाया कोहरा सर्दी को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम शुष्क और कोहरा छाने की संभावना जताई है। इससे प्रदेश में आने वाले दिनों में ठंड में वृद्धि होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक सात जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु यानी शून्य से नीचे जा सकता है। रविवार को महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री रहा जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। यहां शीतलहर की स्थिति भी रही। करनाल व कैथल में दिन का तापमान 11.6 डिग्री रहा। इन दोनों जिलों में दिन व रात के पारे में अंतर महज क्रमश: 1.8 डिग्री व 2.4 डिग्री रहा। इस्

निचले और ऊपरी स्तर पर छाए कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में निचले स्तर के साथ-साथ ऊपरी स्तर पर भी कोहरा छाया हुआ था। इस वजह से रात के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आ रही थी। अब हवाओं की दिशा उत्तरी बफीर्ली हो गई है, ऐसे में अब सर्दी और सताएगी। मौसम विभाग ने 8 से 10 जनवरी तक कुछ स्थानों पर बेहद घना कोहरा छाए रहने की भी चेतावनी जारी की है।

उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी जारी है। हिमालय पर्वत की चोटियां फिलहाल बर्फ से ढकी हुई हैं। ध्रुवीय क्षेत्रों से आने वाली उत्तरी बफीर्ली हवाएं बर्फ से ढकी चोटियों की तरफ से आने से तापमान को बहुत कम कर देती हैं, जिससे कड़ाके की हाड़कंपा देने वाली ठंड महसूस होती है।

फसलों को विशेष देखभाल की जरूरत

मौसम के इस बर्ताव के बीच फसल विशेषज्ञों ने किसानों को इन दिनों फसलों पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में नमी है इसलिए किसान अपने खेतों में भारी सिंचाई न करें। जरूरत अनुसार हल्की सिंचाई करें। इसके साथ ही फसलों में ज्यादा कीटनाशक व रसायनों का प्रयोग भी फसल को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि फिलहाल जो मौसम चल रहा है वह किसी तरह से नुकसानदायक नहीं है लेकिन यदि पाला पड़ने की स्थिति बनती है तो हल्की सिंचाई फसलों को उससे बचाने में मददगार साबित होगी।

ये भी पढ़ें : Weather Update : सर्दी, कोहरे से राहत के अभी नहीं आसार

  • TAGS
  • [post_tags]