Krishan Lal Panwar: बाएं पैर के घुटने में दिक्कत के चलते हरियाणा के पंचायत मंत्री अस्पताल में भर्ती

0
212
Krishan Lal Panwar: बाएं पैर के घुटने में दिक्कत के चलते हरियाणा के पंचायत मंत्री अस्पताल में भर्ती
Krishan Lal Panwar: बाएं पैर के घुटने में दिक्कत के चलते हरियाणा के पंचायत मंत्री अस्पताल में भर्ती

आज होगा आॅपरेशन, 2 डॉक्टर का पैनल बना
Krishan Lal Panwar, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा के पंचायत मंत्री मंत्री कृष्ण लाल पंवार मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हो गए है। उनके बाएं पैर के घुटने में दिक्कत थी, जिस कारण उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी। वह पिछले कुछ दिनों से चल नहीं पा रहे थे। जिसके बाद उन्हें देर रात पंजाब के मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका आज दोपहर को आॅपरेशन किया जाएगा।

पैनल में ये डॉक्टर शामिल

अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ. हरसिमरन और डॉ. आकाश को लेकर एक पैनल बनाया है, जो पंचायत मंत्री के घुटने का आॅपरेशन करेगा। अस्पताल में उनके करीबियों का आना जाना जारी है। संभावना है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी भी उनका हालचाल लेने के लिए शाम को अस्पताल जा सकते हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]