Haryana News: (आज समाज) चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने किसानों की सुविधा का ख्याल रखते हुए एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा ई-खरीद मोबाइल ऐप्लिकेशन के माध्यम से किसानों के लिए QR कोड आधारित गेट पास सुविधा की शुरुआत की गई है। सरकार के इस कदम से धान खरीद प्रक्रिया में कड़ी निगरानी और खामियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
इस वजह से लिया फैसला
सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि ये कदम कई अनाज मंडियों में कटाई में देरी और कम पैदावार के बावजूद फर्जी गेट पास, प्रॉक्सी खरीद और असामान्य धान आवक की खबरों के मद्देनजर उठाया गया है। इस फैसले से काफी हद तक गड़बड़झाला रोकने में सफलता मिलेगी।
किसानों को मिलेगी राहत
उन्होंने बताया कि किसान अब किसी भी जगह से डिजिटल रूप से अपना गेट पास बनवा सकेंगे। हालांकि, QR कोड और गेट पास नंबर तभी दिखाई देगी, जब किसान उस मंडी में एंट्री करेगा, जिसके लिए उसे पास जारी किया गया है। सरकारी अधिकारी ने बताया कि मंडी में गेटकीपर किसान द्वारा बनाए गए गेट पास को QR कोड स्कैन करके ही मान्य करेगा। इस फैसले से जहां किसानों को राहत पहुंचेगी, तो वहीं दूसरी ओर धान खरीद में फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढे : Jind News : विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भूमिका होगी अग्रणीय : डॉ. कृष्ण मिड्ढा


