ओलावृष्टि से सैकड़ों एकड़ फसल को नुकसान
Haryana Weather (आज समाज), चंडीगढ़ : समूचे उत्तर भारत सहित हरियाणा में भी रविवार सुबह पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दिया। इस दौरान प्रदेश में कई जगह तेज बारिश हुई और ओलावृष्टि भी हुई। इससे प्रदेश में सैकड़ों एकड़ खड़ी फसल को नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान सरसों और आलू की फसल को हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा ओले करनाल के घरौड़ा क्षेत्र में गिरे। यहां पर ओलावृष्टि से सरसों के साथ गेहूं की फसल को भी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
वहीं भारतीय मौसम विभाग की चंडीगढ़ शाखा ने आज प्रदेश के 17 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही दो और तीन फरवरी को भी कई जगह बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर और दक्षिण हरियाणा के जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।
इन जिलों में आज बारिश का अनुमान
हरियाणा अग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने रविवार सुबह बुलेटिन जारी कर बताया कि में बताया कि दिन में कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कैथल, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद जिलों में हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश सकती है।इनके अलावा पानीपत, सोनीपत के कई हिस्सों में तड़के हल्की से मध्यम बारिश हुई। फरीदाबाद, पलवल में भी छिंटपुट बारिश देखने को मिली। वहीं सिरसा के डबवाली में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा।
हरियाणा में शनिवार को अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई, जिससे दिन का पारा सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। राज्य का सबसे गर्म स्थान चरखी दादरी रहा, जहां 23.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
ये भी पढ़ें : Weather Update : उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी
ये भी पढ़ें : PM Modi Punjab Visit : आज पंजाब को दो बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी


