Haryana Crime: सोहना में दिनदहाड़े महिला की हत्या, हाथ बांधकर मुंह पर चिपकाई टेप, बाथरूम में मिला शव

0
96
Gurugram Woman Murder, Sohna Murder Case, Daulah Village Crime, Haryana Crime News, Gurugram Robbery Case, CCTV Footage Investigation, गुरुग्राम महिला हत्याकांड, सोहना मर्डर केस, दौलाह गांव की घटना, हरियाणा क्राइम न्यूज
गुरुग्राम के सोहना में एक महिला की दिनहदाड़े हत्या का मामला सामने आया है।

Gurugram Woman Murder: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सोहना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला की हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। दौलाह गांव में रहने वाली नीतू का शव शुक्रवार को उनके घर के बाथरूम में मिला। महिला के हाथ बंधे हुए थे और चेहरे व मुंह पर टेप लगी थी। घर का सामान बिखरा होने के कारण पुलिस लूटपाट की आशंका समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौटे थे पति

पुलिस के मुताबिक नीतू के पति प्रशांत एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। शुक्रवार सुबह वह बच्चों को लेकर स्कूल गए थे। दोपहर करीब 2 बजे जब वह बच्चों के साथ घर लौटे, तो उन्हें कमरे में सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया। घर की हालत देखकर उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। जब उन्होंने अंदर जाकर तलाश की, तो बाथरूम में नीतू का शव मिला। उनके हाथ बंधे हुए थे और चेहरे पर टेप लगी हुई थी। प्रशांत और परिजन नीतू को तुरंत सोहना के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया और गांव में दहशत का माहौल बन गया।

घर में सामान बिखरा मिला, लूटपाट की आशंका

घटनास्थल पर घर का सामान बिखरा हुआ मिला। शुरुआती जानकारी के आधार पर आशंका जताई गई कि हमलावर घर में लूटपाट के इरादे से दाखिल हुए थे। हालांकि पुलिस ने अभी यह नहीं बताया है कि घर से कौन-कौन सी कीमती वस्तुएं चोरी हुई हैं। हत्या के पीछे की असली वजह भी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सोहना के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) मुकेश यादव और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

आरोपियों की तलाश में CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांचकर्ताओं की कोशिश है कि वारदात के समय घर के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी और आरोपियों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच रही है कि सुबह प्रशांत के घर से निकलने और दोपहर में लौटने के बीच घटनाक्रम किस तरह हुआ। ACP मुकेश यादव के मुताबिक मामला जांच के अधीन है। फिलहाल आरोपियों की पहचान, हत्या के मकसद और चोरी की गई वस्तुओं के बारे में सटीक जानकारी सामने नहीं आई है।

  • TAGS
  • [post_tags]