Faridabad News : एक वृक्ष लगाओ, कल का जीवन सुरक्षित बनाओ : संजीव गुप्ता

0
388
Faridabad News : एक वृक्ष लगाओ, कल का जीवन सुरक्षित बनाओ : संजीव गुप्ता
प्राचार्य संजीव कुमार गुप्ता पौधारोपण कर विद्यार्थियों को पे्ररित करते हुए।

Faridabad News(आज समाज) बल्लभगढ़। यहां स्थित अग्रवाल कॉलेज में बुधवार को कॉलेज प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अभियान का संचालन निदेशक जनरल, उच्च शिक्षा, हरियाणा के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन माननीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता, गवर्निंग बॉडी, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता, गवर्निंग बॉडी, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ और कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य संजवी गुप्ता ने कहा कि ऐसे अभियान न केवल हरित आवरण बढ़ाने में सहायक होते हैं, बल्कि युवाओं में पर्यावरण चेतना भी उत्पन्न करते हैं। आज एक वृक्ष लगाओ, कल का जीवन सुरक्षित बनाओ।

 

  • TAGS
  • [post_tags]