Haryana News: हरियाणा में आज फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

0
597
Haryana News: हरियाणा में आज फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके
Haryana News: हरियाणा में आज फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

सोनीपत रहा केंद्र, 2.6 रही भूकंप की तीव्रता
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आज सुबह फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सोनीपत पहलादपुर किडोली में स्टेडियम के नजदीक रहा। भूकंप की तीव्रता 2.6 रही। गौरतलब है कि गत दिवस भी हरियाणा के रोहतक सोनीपत, पानीपत, झज्जर और गुरुग्राम भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप आज सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर आया। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

यह जिले भूकंप के हाई डैमेज रिस्क जोन में शामिल

प्रदेश में भूकंप के लिहाज से 13 जिले हाई डैमेज रिस्क जोन में हैं। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाडी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर के अलावा महेंद्रगढ़, पानीपत, करनाल और कुरूक्षेत्र का भी कुछ हिस्सा शामिल है।

ये भी पढ़ें : Japan News: जापान एयरलाइंस पर साइबर अटैक, उड़ानों के संचालन में देरी

  • TAGS
  • [post_tags]