Rajnath Singh : कुरुक्षेत्र पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर किया स्वागत 

0
258

Rajnath Singh,  (आज समाज), अम्बाला : देश के यशस्वी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आज प्रात: अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन आगमन पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेने तथा गीता पूजन के साथ सहभागी राज्य मध्य प्रदेश व हरियाणा के पवेलियन का उद्घाटन करेंगे।

वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर में अम्बाला से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रात: दिल्ली से विशेष विमान से अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे, जहां ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अलावा मंडल आयुक्त, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित  सेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा ऊर्जा मंत्री अनिल विज भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर में अम्बाला से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए।

Rajnath Singh : कुरुक्षेत्र पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर किया स्वागत 
Rajnath Singh : कुरुक्षेत्र पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर किया स्वागत

पवित्र ब्रह्म सरोवर तट पर मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच पूजन-अर्चना की

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पहुंचने पर सबसे पहले पवित्र ब्रह्म सरोवर तट पर मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच पूजन-अर्चना की। तत्पश्चात उन्होंने हवन यज्ञ में आहुति दी। इस दौरान गीता महोत्सव के तहत आयोजित इस भव्य हवन यज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर सम्बोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि श्रीमदभगवद्गीता की शिक्षाएं आध्यात्मिक मार्गदर्शन देने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

गीता के उपदेशों को अपने जीवन में उतारे

केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर युवाओं से आह्वान किया कि वे गीता के संदेश को अपने जीवन में अपनाकर देश सेवा पर तत्पर रहें। गीता के उपदेशों को अपने जीवन में उतारे। इसके दौरान रक्षा मंत्री ने हरियाणा पवेलियन का भी उद्घाटन किया। बता दें कि यह पवेलियन हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कृषि, उद्योग और पर्यटन को प्रदर्शित करता है। उद्घाटन समारोह में सीएम नायब सिंह सैनी, स्थानीय विधायक एवं वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Dharmendra Last Rites: धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड का सैलाब, पहुंचे बड़े-बड़े सितारे

ये भी पढ़ें: Jhajjar News: झज्जर में चरखी दादरी के युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

  • TAGS
  • [post_tags]