Crops Burnt : खेतों में आग से सौ एकड़ पराली तथा धान फसल जली

0
206
Crops Burnt : खेतों में आग से सौ एकड़ पराली तथा धान फसल जली
पराली में लगी आग।
  • पुलिस ने खेत मालिक की शिकायत पर दर्ज किया आगजनी का मामला

Crops Burnt, आज समाज , जींद। गांव भंभेवा खेत मेें संदिग्ध हालात में रविवार रात लगी आग से भंडारण की गई हजारों क्विंटल पराली तथा 70 मन धान फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने खेत मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पराली का व्यापार के उद्देश्य से भंडारण किया हुआ था

गांव भम्भेवा निवासी अशोक ने अपने खेत में लगभग सौ एकड़ पराली का व्यापार के उद्देश्य से भंडारण किया हुआ था। जिसके साथ उसने 70 मन धान फसल को भी निकाल कर रखा हुआ था। बीती  रात अशोक खाना खाने घर चला गया। पीछे पराली के ढेर में आग लग गई। जिसने निकाली गई धान फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना का सूचना पाकर फायर बिग्रेड तथा पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया।

जब हालातों पर काबू पाया जाता, तब तक पराली तथा धान फसल जल कर राख को चुके थे। अशोक ने आरोप लगाया कि किसी व्यक्ति ने जानबूझ कर उसकी पराली तथा धान फसल मे आग लगाई है। पिल्लखेडा थाना के जांच अधिकारी आशीष ने बताया कि पुलिस ने अशोक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढे : Jind News : मकान में लगी आग, घर का सारा सामान जलकर हुआ राख

  • TAGS
  • [post_tags]