Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से छाएंगे बादल, 5 जिलों में हो सकती है बारिश

0
508

आज रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
Haryana Weather Update (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आज से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज से हरियाणा में बादल छाए रहेंगे। आज रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। आज रात से हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी होने से वातावरण में नमी बढ़ेगी। इस कारण 20 और 21 मार्च को हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे और दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके अलावा विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कल हरियाणा के राजस्थान के साथ लगते जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में बारिश हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बता दें कि, हरियाणा में 13 मार्च को एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब तक देखा जा रहा है। 13 मार्च को जहां हरियाणा में तापमान 36 डिग्री तक चला गया था वहीं तापमान अब 30 से 31 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में मैच फिक्सिंग करने पर होगी जेल

  • TAGS
  • [post_tags]