Charkhi Dadri News : अटल बिहारी ने देश को परमाणु शक्ति बनाया: सांगवान

0
1332
Atal Bihari made the country a nuclear power Sangwan
पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते भाजपा कार्यकर्ता।

Charkhi Dadri News(आज समाज नेटवर्क)बाढड़ा। कस्बे के गीता विद्या मंदिर बाढड़ा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101 वीं जयंती धूमधाम से मनाकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
स्कूल परिसर में मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन चंद्रपाल सांगवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुनीश बडेसरा ने कहा कि अटल बिहारी का जन्म ग्वालियर में 1924 में ब्राह्मण परिवार में हुआ। बाजपेई आजीवन अविवाहित रहकर संघ में शामिल होकर जनसंघ के संस्थापक रहे फिर केंद्रीय मंत्री बन सयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल होकर देश की आवाज उठाई। 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन किया पहले अध्यक्ष बने अटल बिहारी वाजपेई। 2 सांसद से 184 सांसद तक पहुंचाएं फिर 1996 में भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री बने फिर 1998, 1999में फिर तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बने और पोखरण में परमाणु परीक्षण किया। देश को परमाणु शक्ति बनाया है।

किसानों को क्रेडिट कार्ड देने वाला नेता है और शहीदों को सम्मान दिया। आज यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण पर जिला सचिव कुलदीप शास्त्री ने अरावली बचाने का आह्वान करते त्रिवेणी लगाने की अपील की। मण्डल उपाध्यक्ष निरंजन लाल शर्मा ने स्वदेशी का प्रचार किया। किसान नेता कुलदीप सिंह ने कुटुम्ब प्रबंधन और अरविन्द आर्य ने समरसता पर अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान वन्देमातरम मास्टर चंद्रपाल सांगवान ने की। इस दौरान व्यापारी नेता मोहन सैनी, कृष शर्मा, राजेश धनासरी, डा. रामनिवास शर्मा, रामनारायण, रामपाल जांगड़ा, कुलदीप श्योराण, अजित दहिया, हेमू भाई, सुदेश, सरिता देवी, ऋतिक अमन कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:-Save the Aravalli mountain range : अरावली बचाने को मानकावास पहाड़ पर रखा उपवास

  • TAGS
  • [post_tags]