Tribute to former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee : भाजपा कार्यालय में दीप जलाकर दी गई भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

0
587
Tributes were paid to Bharat Ratna and former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee by lighting lamps at the BJP office.
जिला भाजपा कार्यालय में सुशासन दिवस पर दीपोत्सव मनाते भाजपाई।

Rewari News(आज समाज नेटवर्क) रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री व प्रखर वक्ता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (सुशासन दिवस) की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दीप जलाकर अपने महान नेता को याद किया।कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यालय परिसर में बनाई गई कलात्मक रंगोली के साथ हुआ।

शाम ढलते ही पूरा भाजपा कार्यालय दीपों की रोशनी से सराबोर हो गया। डॉ. वंदना पोपली और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें और भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक युगपुरुष थे। उन्होंने उस समय भाजपा की नींव रखी जब पार्टी के संसद में मात्र 2 सदस्य थे। अपनी अडिग निष्ठा, दूरदर्शी सोच और सबको साथ लेकर चलने के संकल्प के बल पर उन्होंने भारतीय राजनीति के शिखर को छुआ और देश के प्रधानमंत्री बने। उनका जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की एक अनूठी गाथा है।

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दीपोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिस्सा लिया

दीपोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूर्व पीएम के अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से देश की प्रगति और खुशहाली की कामना की गई।इस अवसर पर रामपाल यादव राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, हुकम चंद यादव पंचायतीराज प्रकोष्ठ, सिंहराम महलावत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान जिला महामंत्री, जतिन अरनेजा, प्रवीन शर्मा, सुमन चौहान, धीरज यादव, गौरव शर्मा, नवीन शर्मा, सत्यपाल धूपिया, नीतू चौधरी, बलजीत यादव, कृपा जैमिनी, अमृतकला टिकानिया समेत अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े:- Important Historical Events of 25 December : जानिए 25 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

  • TAGS
  • [post_tags]