Faridabad News: फरीदाबाद के सीजीएसटी आॅफिस में सीबीआई की रेड

0
445
Mohali CBI Raid, Jhotta Murder Case, Punjab Medical Council, Drug Licence Investigation, CBI Punjab News, Mohali Latest News, मोहाली सीबीआई रेड, झोटा हत्याकांड, पंजाब मेडिकल काउंसिल, ड्रग लाइसेंस जांच
पंजाब मेडिकल काउंसिल के मेडिकल भवन में CBI ने छापेमारी की है।

धोखाधड़ी से जुड़े मामले की जांच करने पहुंची थी सीबीआई की टीम
Faridabad News (आज समाज) फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सीजीएसटी कार्यालय में गत दिवस सुबह 11 बजे के करीब सीबीआई की टीम ने रेड की। सीबीआई की टीम यहां पर धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले की जांच करने के लिए पहुंची थी। सीबीआई की टीम रात 10 बजे तक सीजीएसटी कार्यालय में रही। इस दौरान टीम ने धोखाधड़ी से जुड़े मामले की जांच कर रहे अफसर को पूछताछ के लिए तलब किया। संबधित अफसर से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की गई और इससे जुड़े हुए दस्तावेजों को चैक किया गया।

सीबीआई अपने साथ कुछ पेपर्स लेकर आई थी। जिनको टीम ने जीएसटी भवन के अधिकारियों के सामने वेरीफाई किया। सीबीआई की टीम ने कुछ कागजात को भी जब्त किया और उनको अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि एसजीएम नगर में रहने वाला कर्मचारी जो जीएसटी आॅफिस में काम करता है। सीबीआई उसके खिलाफ कोर्ट से सर्च वारंट लेकर आई थी। सीबीआई की टीम में 5 अधिकारी शामिल थे।

करीब 11 घंटे तक चली जांच

करीब 11 घंटे तक चली इस जांच के दौरान किसी को भी भवन में अंदर नही आने दिया गया और ना ही किसी को भवन से बाहर जाने दिया गया। इस दौरा जीएसटी परिषद मे पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। इस दौरान सीजीएसटी के अन्य अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे, लेकिन किसी ने भी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज मौसम रहेगा साफ, जून के अंत में पहुंचेंगा मानसून

  • TAGS
  • [post_tags]