Gurugram News: गुरुग्राम में दिव्यांग अकाउंटेंट का यौन शोषण, केस दर्ज

0
112
Gurugram News: पुलिस का कहना है आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Gurugram News: पुलिस का कहना है आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपी ने पीड़िता के बैंक खाते से 1.5 लाख रुपए भी निकाले, पैसे मांगने और किसी को बताने पर पीड़िता का नाम लिखकर सुसाइड करने की दी धमकी
Gurugram News, (आज समाज), गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक सरकारी दफ्तर में अकाउंटेंट है। वह आंखों से देख नहीं सकती है। कुछ समय पहले दिल्ली से आते समय एक युवक ने उसे अपनी गाड़ी में लिफ्ट दी थी। उसकी लाचारी का फायदा उठाकर युवक ने धीरे-धीरे उससे बातचीत बढ़ानी शुरू कर दी।

पहले प्यार का प्रस्ताव रखा

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने खुद को एक मददगार इंसान के रूप में पेश किया। वह युवक पर भरोसा करने लगी। इस तरह दोनों के बीच जान-पहचान गहरी दोस्ती में बदल गई। आरोपी युवक पीड़िता को अपनी बातों के जाल में फंसाकर पहले कई बार बाहर रेस्टोरेंट में खाना खिलाने ले गया। यहां उसने प्यार का आॅफर भी रखा, लेकिन युवती ने मना कर दिया। युवती को लगा कि वह एक अच्छे दोस्त के साथ है।

धोखे से एटीएम और पिन नंबर किया हासिल

एक दिन वह युवती को बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया। वहां उसने युवती की दिव्यांगता का गलत फायदा उठाते हुए उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती संबंध बनाए आरोपी ने युवती की मजबूरी का फायदा उठाकर चुपके से उसका एटीएम कार्ड और उसका पिन नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद उसने पीड़िता को बिना बताए उसके बैंक खाते से 1.5 लाख की मोटी रकम निकाल ली।

गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी

जब पीड़िता ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे, तो युवक ने पैसे लौटाने का वादा किया और युवती को मिलने के लिए दोबारा एक होटल में बुलाया। पीड़ित युवती अपने पैसे वापस पाने की उम्मीद में वहां पहुंची।

लेकिन आरोपी ने पैसे देने के बजाय वहां फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। बार-बार हो रहे शोषण और धोखाधड़ी से तंग आकर जब युवती ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे और कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

आरोपी ने पीड़िता पर दबाव बनाने के लिए उसका नाम लिखकर सुसाइड करने की बात कही, ताकि वह पुलिस के पास न जा सके। पीड़िता ने पुलिस से संपर्क कर आपबीती सुनाई।

मामले की गंभीरता और पीड़िता की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तुरंत पटौदी थाने में एफआईआर दर्ज की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की जगह मौत का इंजेक्शन देने की मांग खारिज की

  • TAGS
  • [post_tags]