Blood Donation Camp Organized In Sant Rajendra Ashram : संत राजेंद्र आश्रम में लगाया गया रक्तदान कैंप

0
473
Blood Donation Camp Organized In Sant Rajendra Ashram
Aaj Samaj (आज समाज), Blood Donation Camp Organized In Sant Rajendra Ashram, पानीपत : रविवार दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह महाराज एवं संत राजेंद्र सिंह महाराज का जन्म उत्सव संत राजेंद्र आश्रम पानीपत में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कृपाल आश्रम हिसार से अश्विनी गुंबर ने संत राजेंद्र सिंह महाराज की तालीम से अवगत कराया। सत्संग में बताया कि मानव जन्म जो हमें मिला है इस जन्म को सार्थक तब कर सकते हैं जब हम इस जीवन को परोपकार में लगाएंगे। परोपकार की कोई जात नहीं। आत्मा की जात वही है जो परमात्मा की जात है। यह तो जिस्म की जात बना रखी है।
जिसने ब्रह्म को बिंधा वह ब्राह्मण बन गया, जिसने मुल्क की रक्षा का काम किया वह क्षत्रिय बन गया, जिसे लोगों को खाना-दाना पहुंचाया वैश्य बन गया। बाकी सेवा में जो लगा शुद्र बन गया। आज दो दो महापुरुषों के जन्मदिन की खुशी में 38 लोगों ने रक्तदान किया। संत हमेशा निष्काम सेवा के बारे में बताते हैं। प्रभु से मिलने का एक ही रास्ता है। हमें भजन सिमरन करना चाहिए। संतो के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। प्रधान बलवान शेरा सभी का धन्यवाद किया और बताया कि सावन कृपाल रूहानी मिशन हमें अध्यात्म के रास्ते पर चलाया। ऐसे संत महापुरुष दुनिया में हमें परमात्मा से जोड़ने के लिए आते हैं, वह हमें बार-बार हमारे वास्तविक रूप आत्मा के बारे में समझते हैं और हम एक सदाचारी जीवन के लिए प्रेरित करते हैं। सत्संग उपरांत गुरु का अटूट भंडारा चलाया गया।

Connect With Us: Twitter Facebook

  • TAGS
  • [post_tags]