Ambala News | आज समाज नेटवर्क । अंबाला । 11 वर्षों से समाज में अपनी योग सेवाएं देती हुई योग शिक्षिका एकता डांग को अंबाला शहर के लेडीज क्लब ने सम्मानित किया। उपस्थित 80 महिलाओं के समूह को संबोधन करने के लिए विशेष अतिथि के रूप में नीता खेरा विराजमान रही। क्लब प्रधान अमनदीप कौर के प्रयास से सम्मानित करने के अवसर पर डांग की सेवाओं को सभी के समक्ष प्रोजेक्टर पर लाइव दिखाया गया।
जो कार्यक्रम का आकर्षण एवं केंद्र बिंदु बना। तथा अमनप्रीत एवं विशेष अतिथि ने आकर्षक उपहारो के साथ योग शिक्षिका को सम्मानित किया। तथा अब तक के सफल सफर के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी सफलता की ऊंचाइयों को छूने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। एकता डांग ने अपने वक्तव्य में कहा कि योग सेवाएं हर स्कूल,कॉलेज ,क्लब, कहीं भी खुले स्थानों पर सदा जारी रहेगी।


