Ambala News : श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में स्मार्ट फैक्ट्री लैब का हुआ उद्घाटन

0
804
Ambala News : श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में स्मार्ट फैक्ट्री लैब का हुआ उद्घाटन
Ambala News : श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में स्मार्ट फैक्ट्री लैब का हुआ उद्घाटन

Ambala News | आज समाज नेटवर्क । अंबाला । श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, अंबाला शहर में मंगलवार को स्मार्ट फैक्ट्री लैब का भव्य उद्घाटन किया गया। यह अत्याधुनिक लैब मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा सीएसआर के अंतर्गत स्थापित की गई है, जिसका उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को उद्योग की आधुनिक आवश्यकताओं से जोड़ना है।

लैब का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रभजोत सिंह, आईएएस, डायरेक्टर जनरल, तकनीकी शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार व संजय नारंग, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा विभाग के डायरेक्टर यशपाल सिंह बेरवाल, डिप्टी डायरेक्टर अनिल रंगा, समद खान जनरल मैनेजर मारुति सुजुकी, योगेश श्रीवास्तव की उपस्थिति रही । कार्यकम की शुरूआत मुख्यातिथि द्वारा संस्थान प्रांगण में नवनिर्मित आयुष वाटिका का उद्घाटन औषधीय पौधरोपण के साथ की गई ।

स्मार्ट फैक्ट्री लैब में विद्यार्थियों को आॅटोमेशन, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्री 4.0 तकनीक, डिजिटल सिस्टम एवं आधुनिक औद्योगिक प्रक्रियाओं से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक उद्योग आधारित अनुभव मिलेगा, जिससे वे भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

तकनीकी शिक्षा को नई दिशा प्रदान करती हैं आधुनिक प्रयोगशालाएं : प्रभजोत सिंह

अपने संबोधन में प्रभजोत सिंह जी ने कहा कि इस प्रकार की आधुनिक प्रयोगशालाएं तकनीकी शिक्षा को नई दिशा प्रदान करती हैं और राज्य के युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाती हैं। वहीं संजय नारंग ने कहा कि मारुति सुजुकी का प्रयास है कि शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम किया जाए, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के दौरान ही उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझ सकें।संस्थान प्रधानाचार्य डॉ. अदीश बिंदल ने आए हुए मुख्यतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के संयोजक संस्थान के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट अधिकारी मेजर जगजीत सिंह नारंग, रविन्द्र साईं रहे । कार्यक्रम में मंच संचालन प्रीतपाल कौर व स्वरूप कौर द्वारा किया गया। संस्थान से विभागाध्यक्ष डॉ सुनीता रानी, पूनम सैनी, इंद्रजीत ढींडसा, वीरेंद्र गुप्ता, सुनील राय, नीरज कुमार, पंकज गर्ग, रामनिवास, डॉ सरिता मान व प्रधानाचार्य मुनीश गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में तकनीकी शिक्षा की भूमिका पर सार्थक चर्चा के साथ हुआ।

Ambala News : विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम- विकसित भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम- राजेंद्र चौधरी

  • TAGS
  • [post_tags]