पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी ने कबूल किया अपना गुनाह
Panipat Crime News (आज समाज), पानीपत। पानीत के नूरपुर गढ़ी गांव में बुजुर्ग किसान का शव बरामद किया गया। जिस किसान की हत्या की गई वह तीन दिन से लापता बताया जा रहा था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी हुई थी। तभी से पुलिस व परिजनों उसकी तलाश में जुटे थे। लापता किसान का शव तीन दिन बाद पड़ौस के गांव की झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने शव बरामद करके वारदात की जांच की और कुछ ही घंटे के अंदर आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में ही आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
इस तरह पकड़ में आया आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव नूरपुर गढ़ी का अविवाहित किसान रणबीर सिंह (60) लापता हो गया था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद रणबीर का शव पसीना गांव के पास झाड़ियों में मिला। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और गांव में लगी कुछ सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई। जिसमें गांव का ही एक व्यक्ति रात करीब 11:20 बजे अपनी साइकिल के पीछे भारी गठरी बांधकर खेतों के रास्ते जाता दिखाई दिया। फुटेज देखने के बाद परिजनों का शक गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने बताए गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
पुलिस को आरोपी ने यह बताया
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 16 जुलाई की रात खेत में काम के दौरान दोनों के बीच ट्यूबवेल पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में धारदार हथियार से किसान के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए रात होने का इंतजार किया और फिर रात के अंधेरे में वह उसे साइकिल के पीछे बांधकर दूसरे गांव की झाड़ियों में फेंक आया।
ये भी पढ़ें : Haryana Crime News : झज्जर में सिक्योरिटी ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, वारदात के पीछे यह वजह आई सामने


