Haryana Breaking News : पीएम के स्वागत में लगी 9 एलईडी स्क्रीन तोड़ी, बाइक पर सवार लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

0
149
Haryana Breaking News : पीएम के स्वागत में लगी 9 एलईडी स्क्रीन तोड़ी, बाइक पर सवार लोगों ने दिया वारदात को अंजाम
Haryana Breaking News : पीएम के स्वागत में लगी 9 एलईडी स्क्रीन तोड़ी, बाइक पर सवार लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

रात दो से तीन बजे के बीच दिया गया वारदात को अंजाम, भाजपा युवा मोर्चा ने जताया विरोध

Haryana Breaking News (आज समाज), कुरुक्षेत्र : हरियाणा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लगातार पुख्ता किया जा रहा है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की यह कोशिश है कि इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना न घटे। हालांकि इसी बीच पुलिस को चुनौती देते हुए शरारती तत्वों ने पीएम के स्वागत में लगाई गई एलईडी स्क्रीन को नुकसान पहुंचाया है।

मामला संज्ञान में आते ही पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले शरारती तत्व जल्द पुलिस हिरासत में होंगे।ज्ञात रहे कि पीएम के दौरे और कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के उद्घाटन के लिए इन्हें लगाया गया था। इन स्क्रीन को प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए शहर के अलग-अलग जगहों पर लगाया गया था।

पीएम मोदी के दौरे का रूट बदला गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को होने वाले जींद दौरे से कुछ घंटे पहले उनका रूट बदल दिया गया है। अब उनका चॉपर सीधे जींद रेलवे स्टेशन के पास रामलीला ग्राउंड में उतरेगा। जहां देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पहले उन्हें शहर के बीच से होकर रैली स्थल तक जाना था। अब रेलवे स्टेशन से पटियाला चौक, नरवाना चौक होते हुए अमरेहड़ी के पास जींद बाईपास पर चढ़ेंगे।

पीएम का शेड्यूल टाइम भी बदला गया

वहां से हैबतपुर रोड से रैली स्थल (हुडा ग्राउंड) पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद यह बदलाव किया। एसजीपी का आॅब्जेक्शन था कि शहर में सिंगल-संकरी रोड से वीवीआईपी मूवमेंट सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है। अब गोहाना रोड को वीवीआईपी मूवमेंट रूट से बाहर कर दिया गया है। पीएम का शेड्यूल टाइम भी बदला गया है। वो शुक्रवार को 10 बजकर 45 मिनट पर जींद पहुंचेंगे। ट्रेन को झंडी दिखाने से लेकर रैली तक उनका करीब 40-45 मिनट का ही शेड्यूल रहेगा। उसके बाद चंडीगढ़ रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें : Sonipat Accident News : सोनीपत एनएच-44 पर कार का टायर बदल रहे युवकों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

  • TAGS
  • [post_tags]